
Ankit Dubey
Leading Automobile and Technology Verticals of India.com ... और पढ़ें
नई दिल्ली, अंकित दुबे। Citroen C3 Aircross एक ऐसी गाड़ी जो मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में कुछ नए फीचर्स के साथ अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। हालांकि, इस गाड़ी को हम मिड-साइज क्रोसओवर कॉम्पैक्ट एसयूवी भी कह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी ने इसे 5 और 7 सीट लेआउट के साथ उतारा है। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं जो कई लोगों को निराश कर सकती हैं और कुछ ऐसी हैं जो काफी लोगों को पसंद आने वाली हैं। हमने इस गाड़ी को चेन्नई में चलाया और इसे चलाने के बाद हमारी क्या राय है आपको इस रिव्यू में पता चल जाएगा।

लुक्स और डिजाइन
नई Citroen C3 Aircross को देखते हैं तो गाड़ी दिखने में आपको मौजूदा C3 हैचबैक जैसा लुक देती हुई नजर आएगी लेकिन डिजाइन में थोड़ी सी तब्दीलियां की हैं जैसे इसकी LED DRLs को अलग रखा है। ग्रिल पर डार्क क्रोम शामिल किया है और निचला बंपर बड़ा रखा है जिसके चलते यह एसयूवी जैसी नजर आती है। हालांकि, हेडलाइट और फॉग लाइट आपको बल्ब के साथ मिलती है। LED होती तो और ज्यादा बेहतर होता। साइड प्रोफाइल में 17-इंच के एलॉय व्हील्स ब्लैक क्लैडिंग, रूफ रेल्स और 200 mm का ग्राउंड क्लियरेंस वाकई काफी बढ़िया नजर आता है। रियर प्रोफाइल में भी आपको फ्लैट बॉनट और आकर्षक टेल लाइट दी गई है।

डाइमेंशन की बात करें तो नई C3 Aircross की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई वाकई काफी सेगमेंट में बेहतर हैं। लंबाई 4323 mm, चौड़ाई 1796 mm और ऊंचाई 1669 mm है। सबसे खास बात इसमें व्हीलबेस 2671 mm का मिल जाता है।

इंटीरियर और केबिन फीचर्स
एक्सटीरियर की तरह ही इंटीरियर में काफी सारी चीजें आपको C3 जैसी ही दिखेंगी। डैशबोर्ड, स्टीरियरिंग, AC वेंट्स का डिजाइन C3 से ही लिया गया है। बाकी इसमें बड़ा 10.2 इंच का टचस्क्रीन मिलता है जो कि नए कलर टोन्स के साथ आता है और रियर पार्किंग कैमरा का व्यू भी ठीक-ठाक मिल जाता है। इसी में ही आपको वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो फीचर मिल जाता है। C3 Aircross का डैशबोर्ड 2 कलर विकल्प – ब्रोंज और ग्रे में आता है। केबिन भी काफी ज्यादा स्पेस के साथ आता है और सीटें तो काफी ज्यादा आरामदायक हैं। स्टोरेज स्पेस भी अच्छा खासा देखने को मिल जाता है।

टॉप वेरिएंट में इन फीचर्स की भारी तौर पर कमी
C3 Aircross जिस सेगमेंटे में आ रही है उस सेगमेंट के लिहाज से सुविधाओं के तौर पर बड़ी कमी देखने को मिल रही है। आपको इस गाड़ी में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीटें नहीं मिलेंगी। इतना ही नहीं सभी चार्जिंग पोर्ट्स टाइप-A हैं एक भी टाइप-C नहीं दिया गया।

दूसरी और तीसरी पंक्ति की सीटें
अब 7-सीटर और 5-सीटर मॉडल की बात करें तो इन दोनों में 1-2 चीजों का अंतर देखने को मिलेगा। जैसे 7-सीटर वेरिएंट में आपको रूफ माउंड AC ब्लोअर मिलता है और 5-सीटर में तो आपको वो भी नहीं मिलता लेकिन आर्मरेस्ट जरूर मिल जाता है। हालांकि, सीटें काफी ज्यादा आरामदायक हैं और अच्छा खासा स्पेस भी आपको यहां मिल जाता है।
तीसरी पंक्ति की सीटों पर आप आसानी से आना-जाना कर सकते हैं, लेकिन यहां छोटे बच्चों के लिए ही जगह है। साथ ही क्वार्टर ग्लास भी थोड़ा छोटा है जिसके चलते कुछ लोगों को तीसरी पंक्ति की सीटों पर घुटन महसूस हो सकती है। हालांकि, तीसरी पंक्ति की सीटों पर आपको यूएसबी पोर्ट्स मिल जाएंगे।
बूट स्पेस में अव्वल
7-सीटर Citroen C3 Aircross के बूट स्पेस की बात करें तो कंपनी ने 7 लोगों को बिठाने के बाद गाड़ी के पीछे 44 लीटर्स का बूट-स्पेस बचता है और अगर 5 लोग बैठते हैं और तीसरी पंक्ति की सीटों को निकाल देते हैं तो 511 लीटर्स का बूट स्पेस मिलता है। वहीं, दूसरी पंक्ति की सीटों को भी फोल्ड कर देते हैं तो 839 लीटर्स का बूट स्पेस मिल जाता है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Citroen C3 Aircross के टॉप मॉडल में आपको इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एक रियर-व्यू कैमरा दिया गया है। दूसरे स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर इसमें – डुअल, एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेक, सीटबेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
Citroen C3 Aircross के इंजन की बात करें तो इस SUV में सिर्फ 1.2-लीटर का टर्बोचार्ज्ड थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो कि C3 हैचबैक में भी मिलता है। यह इंजन 110 PS की पावर और 190 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही दिया जा रहा है, फिलहाल कोई ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं है। अब इनका 3-सिलेंडर इंजन काफी बढ़िया है और रिफाइन्ड है। इस इंजन के साथ गाड़ी चलाने में भी आपको काफी मजा आता है। सबसे बड़ी बात पावर के आंकड़े भले ही कम दिख रहे हों लेकिन चलाने में आपको यह पावरफुल ही नजर आती है। हाईवे पर आप इसे 2,500 rpm पर 100 kmph की रफ्तार पर चला सकते हैं। गियर शिफ्ट करते समय भी कोई दिक्कत नहीं होती और क्लच भी काफी हल्का है।

राइड क्वालिटी की बात करें तो सस्पेंशन काफी बढ़िया हैं। ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी आपको किसी तरह की कोई दिक्कत देती नजर नहीं आती और तेज रफ्तार पर अगर आप गाड़ी मोड़ते हैं तो वहां भी आपको बॉडी रोल कम से कम देखने को मिलता है।
आगे डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए हैं फिर भी ब्रेकिंग की आपको कोई शिकायत देखने को नहीं मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 18.5 kmph तक ARAI माइलेज ऑफर करती है।

हमारा फैसला:
नई Citroen C3 Aircross चलाने में काफी मजेदार है और जबरदस्त स्पेस के साथ आती है। इतना ही नहीं सीटों का जो कॉन्फिग्रेशन कंपनी ने दिया है वो भी जबरदस्त है। अगर कंपनी इस गाड़ी की कीमत 8.5 लाख रुपये से लेकर 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखती है तो यह गाड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। हालांकि, इसमें फीचर्स की कमी आपको महसूस होती रहेगी और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चाहिए तो आपको कुछ समय का और इंतजार करना पड़ेगा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.