Citroen India ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अपने ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में अपनी लोकप्रिय एसयूवी, Citroen ‘Dhoni Edition’ C3 Aircross लिमिटेड एडिशन को लॉन्च करने की घोषणा की है. इस ‘Dhoni Edition’ C3 एयरक्रॉस को धोनी के फैंस और क्रिकेट का जूनून रखने वाले उपभोगताओं के लिए निकाला गया है. इस लिमिटेड एडिशन गाड़ी की केवल 100 यूनिट्स ही आएंगी.
कंपनी का दावा है कि इस ‘धोनी एडिशन’ C3 एयरक्रॉस में कस्टम एक्सेसरीज और डिजाइन दिया गया है, जो इसे क्रिकेट प्रेमियों और ऑटोमोटिव प्रशंसक दोनों को समान रूप पसंद आ सकता है. प्रत्येक वाहन धोनी डिकल, कलर-कोऑर्डिनेटेड सीट कवर के साथ-साथ कुशन पिलो, सीट बेल्ट कुशन, इल्यूमिनेटेड सिल प्लेट और फ्रंट डैशकैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ सभी ‘धोनी एडिशन’ C3 एयरक्रॉस के ग्लव बॉक्स में MS Dhoni गूडीज भी दिए जाएंगे.
Citroen Dhoni Edition C3 एयरक्रॉस की कीमत
Dhoni Edition C3 Aircross आज से भारत भर में सिट्रोन डीलरशिप पर बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी, जिसकी रेंज 11.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) से शुरू होगी. इसके अलावा, C3 एयरक्रॉस की रेंज 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) से शुरू होती है.
सिट्रोएन इंडिया के ब्रांड निदेशक शिशिर मिश्रा ने इस लॉन्च पर कहा कि “हम C3 एयरक्रॉस के एक्सक्लूसिव ‘धोनी एडिशन’ का अनावरण करते हुए रोमांचित हैं, जिसकी केवल 100 यूनिट्स ही उपलब्ध होगी. हमारे ब्रांड एंबेसडर धोनीनेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रतीक हैं – ऐसे गुण जो उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए सिट्रोएन के समर्पण के साथ पूरी तरह से मेल खाते हैं. यह लिमिटेड एडिशन धोनी की यात्रा के लिए एक अनूठी श्रद्धांजलि है, जो फैंस को ऑटोमोटिव इतिहास को रखने का अवसर प्रदान करता है.”
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.