Cow Dung For CNG Cars: मारुति सुजुकी का खास प्लान, गाय के गोबर से चलेंगी सीएनजी कारें

बता दें कि बाजार में मारुति सुजुकी के फिलहाल 14 सीएनजी मॉडल उपलब्ध है. इसमें ऑल्टो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, स्विफ्ट डिजायर, बलेनो, अर्टिगा, ग्रैंड विटारा समेत अन्य कारें शामिल हैं.

Published date india.com Published: January 28, 2023 11:56 AM IST
Cow Dung For CNG Cars maruti suzuki use cow dung for cng cars to produce biogas
प्रतीकात्मक फोटो

Cow Dung For CNG Cars: मशहूर वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की मूल कंपनी Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) ने कॉर्बन डॉइऑक्साइड उत्सर्जन से निपटने को लेकर ऐलान किया है कि कंपनी बायोगैस के उत्पादन के लिए गोबर का इस्तेमाल करेगा. बता दें कि इसका उपयोग सीएनजी कारों को चलाने के लिए किया जाता है. यह ऐलान कंपनी की आगामी विकास की रणनीति का भाग है.

बता दें कि बाजार में मारुति सुजुकी के फिलहाल 14 सीएनजी मॉडल उपलब्ध है. इसमें ऑल्टो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, स्विफ्ट डिजायर, बलेनो, अर्टिगा, ग्रैंड विटारा समेत अन्य कारें शामिल हैं. भारतीय सीएनजी कार बाजार में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी लगभग 70 फीसदी है. बता दें कि मारुति ने साल 2010 में तीन मॉडलों ऑल्टो, ईको और वैगनआर के साथ सीएनजी कार मार्केट में बिक्री शुरू की थी.

कंपनी द्वारा अबतक 1.14 मिलियन से अधिक कार यूनिट्स को बेचा जा चुका है जिससे 1.31 मिलियन टन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन की बचत हुई है. सुजुकी मोटर्स कॉर्पोरेशन का कहना है कि उत्सर्जन की चुनौती से निपटने के लिए सुजुकी की अनूठी पहल बायोगैस व्यवसाय है. इसमें गाय के गोबर से बायोगैस का उत्पादन कर आपूर्ति की जाएगी. कंपनी का कहना है कि बायोगैस का इस्तेमाल सीएनजी मॉडल की कारों में किया जा सकता है.

इस बाबत कंपनी द्वारा भारत सरकार की एजेंसी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और एशिया की सबसे बड़ी डेयरी निर्माता बनास डेयरी के साथ कंपनी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं. बता दें कि जापान की कंपनी Fujisan Asagiri Biomass LLC गाय के गोबर के इस्तेमाल से बायोगैस का प्रयोग कर बिजली पैदा करती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.