Crude Oil Crisis: क्रूड ऑयल संकट के बीच भारत सरकार ने इथेनॉल को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब पेट्रोल में इसकी मात्रा मात्रा 20% से बढ़ाकर 25% कर दी जाएगी.
1/7
पेट्रोल में बढ़ेगा इथेनॉल
भारत सरकार अब पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा 20% से बढ़ाकर 25% करने की तैयारी कर रही है. इसका मकसद विदेशी तेल पर निर्भरता कम करना और खर्च बचाना है.
2/7
मिडिल ईस्ट तनाव का असर
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई और कीमतों में बड़ा असर देखने को मिल रहा है. इसी वजह से भारत नई ऊर्जा रणनीति बना रहा है.
3/7
करोड़ों रुपये की बचत
सरकार के मुताबिक 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग से हर साल करोड़ों बैरल कच्चे तेल का आयात कम हुआ है. इससे देश की विदेशी मुद्रा बचाने में भी मदद मिली है.
4/7
चरणबद्ध तरीके से होगा लागू
सरकार 25% इथेनॉल ब्लेंडिंग को एक साथ लागू नहीं करेगी. इसे धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा ताकि वाहन कंपनियां और तेल कंपनियां तैयारी पूरी कर सकें.
5/7
पुराने वाहनों पर होगी जांच
ज्यादा इथेनॉल वाले पेट्रोल का असर पुराने वाहनों पर पड़ सकता है. सरकार इंजन, माइलेज और गाड़ी के पार्ट्स पर इसके असर की जांच कर रही है.
6/7
नई रिफाइनरी पर भी फोकस
ऊर्जा संकट से बचने के लिए देश में नई रिफाइनरी और पुराने प्लांट का विस्तार किया जा रहा है. राजस्थान और गुजरात में बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है.
7/7
ईंधन स्टॉक बढ़ा रही सरकार
सरकार आपात स्थिति के लिए पेट्रोल और डीजल का रिजर्व भी बढ़ा रही है. इससे वैश्विक सप्लाई रुकने पर भी देश में ईंधन की कमी नहीं होगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.