भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू, जानें कीमत और बुक करने से जुड़े नियम

नई टाटा टियागो ईवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 21,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर बुक कर सकते हैं. खास बात यह है कि कार की जो कीमत कंपनी ने लॉन्चिंग के साथ बताई है वो इंट्रोडक्ट्री कीमत है. ये कीमत यह सिर्फ

Published date india.com Updated: October 10, 2022 4:41 PM IST
भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू, जानें कीमत और बुक करने से जुड़े नियम

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से फेम-2 सहित कई अन्य प्रयास किए जा रहे हैं. इलेक्ट्रिक वाहन के इस्तेमाल को बढ़ाने में वाहन निर्माता कंपनियों का योगदान भी बहुत महत्वपूर्ण होगा. दरअसल जितने सस्ते दाम में अच्छे इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध होंगे उतने ही लोग इनका इस्तेमाल करेंगी. हाल ही में टाटा ने भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च किया है.

फिलहाल भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा की टियागो ईवी (Tata Tiago EV) है. ये कार 8.49 लाख रुपये के एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च की गई. टियागो EV कुल 7 वैरिएंट्स में उपलब्ध है. अब इस कार की बुकिंग शुरू हो गई है. तो चलिए हम आपको बताते हैं इस कार की बुकिंग डिटेल्स, फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी..

बुकिंग डिटेल्स

नई टाटा टियागो ईवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 21,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर बुक कर सकते हैं. खास बात यह है कि कार की जो कीमत कंपनी ने लॉन्चिंग के साथ बताई है वो इंट्रोडक्ट्री कीमत है. ये कीमत यह सिर्फ शुरुआती 10,000 यूनिट्स के लिए लागू होगी. टाटा मोटर्स ने अपने मौजूदा ईवी ग्राहकों के लिए 2000 यूनिट्स आरक्षित कर रखा है.

डिलीवरी डेट

टिआगो ईवी की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी. हालांकि टाटा ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि इस कार की डिलीवरी की तारीख वैरिएंट, कलर, बुकिंग तारीख और समय पर निर्भर करेगी. ग्राहकों की पसंद और डिमांड को देखते हुए टाटा ने 24kWh बैटरी पैक वेरिएंट के प्रॉडक्शन को प्राथमिकता पर रखा है.

Tiago EV को दो बैटरी ऑप्शन 19.2 kWh यूनिट और 24 kWh यूनिट के साथ पेश किया गया है. इनकी क्षमता के मुताबिक इनकी रेंज भी अलग-अलग है.

रेंज

टिआगो ईवी का 24 kWh यूनिट बैटरी वाला वैरिएंट लगभग 315 किमी की रेंज देने में सक्षम है वहीं इसका 19.2 kWh बैटरी वाला मॉडल 250 किमी तक चलने में सक्षम है. ये आंकड़े आइडियल स्थितियों में मापे गए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

टाटा टिआगो ईवी फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन को सपोर्ट करती है. डीसी फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 57 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.