Dakar Rally एक ऐसी रैली जिसमें काफी ज्यादा चुनौतियां होती हैं। कार्स, बाइक्स, ट्रक्स, ये सभी व्हीकल इस रैली में होते हैं और अपनी-अपनी कैटेगरी में रेस लगाते हुए इस रैली को पूरा करते हैं। यहां हम बात करेंगे टू-व्हीलर कैटेगरी की जिसमें HERO MOTOSPORTS ने इतिहास रचा है और DAKAR RALLY 2024 में दूसरे स्थान पर पहुंचा है।
देश और दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर्स कंपनी Hero MotoCorp की मोटर स्पोर्ट्स टीम Hero MotoSports Team Rally पहली इंडियन मैन्युफैक्चरर टीम है जिसने Dakar Rally पर पोडियम फिनिश किया है। Hero MotoSports टीम के काबिल राइडर Ross Branch ने पूरे 12 Stages के दौरान पहले या दूसरे स्थान पर ही अपनी जगह बनाई रखी।