अपनी कार या बाइक में कभी न कराएं ये मॉडिफिकेशन, कटेगा भारी चालान

लोग अलग अटेंशन पाने के चक्कर में कई बार आपनी बाइक, कार, ट्रक और बस आदि में फैंसी हार्न लगवा लेते हैं और इसे बजाते रहते हैं. इस तरह के फैंसी सायरन और प्रेशर हॉर्न अगर...

Published date india.com Published: August 14, 2022 11:10 AM IST
अपनी कार या बाइक में कभी न कराएं ये मॉडिफिकेशन, कटेगा भारी चालान
प्रतीकात्मक फोटो

आपने देखा होगा कि कई लोग अपनी पुरानी कार या बाइक को अक्सर मॉडिफाई करा लेते हैं. लेकिन कई मॉडिफिकेशन ऐसे होते हैं जिनके लिए आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कुछ मॉडिफिकेशन बता रहे हैं जिन्हें कराने के लिए भी आपको पैसे खर्च करने होंगे और बाद में उसके लिए जुर्माना भी देना पड़ेगा.

मान लीजिए आप बाहर मार्केट से अलॉय व्हील्स या लेदर सीट कवर्स जैसे छोटे मॉडिफिकेशन कराते हैं तो ये नियमों को तोड़ने की कैटेगरी में नहीं आते हैं लेकिन कई चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें करवाना और बदलवाना अवैध है..

कलरफुल ग्लास

गाड़ी पर रंगीन फिल्म या कलरफुल ग्लास लगवाना यातायात नियमों का उल्लंघन है. ऐसा करवाना आपको भारी पड़ सकता है. चेकिंग के दौरान यदि आप पकड़े गए तो आपसे जुर्माना वसूला जाएगा. नियम के मुताबिक आपकी कार में पीछे की खिड़की के लिए कम से कम 75% दृश्यता होनी चाहिए, और साइड की खिड़कियों के लिए यह 50% है.

हार्न

लोग अलग अटेंशन पाने के चक्कर में कई बार आपनी बाइक, कार, ट्रक और बस आदि में फैंसी हार्न लगवा लेते हैं और इसे बजाते रहते हैं. इस तरह के फैंसी सायरन और प्रेशर हॉर्न अगर किसी गाड़ी में लगे हैं तो आपका चालान कटना तय है.

साइलेंसर

कई युवाओं को अपनी गाड़ी की आवाज बदलने का शौक होता है. इसके लिए अपनी कार और बाइक के साइलेंसर या एग्झॉस्ट को बदलवा लेते हैं. लेकिन ऐसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है. इसमें सीधे आपका चालान काटा जा जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.