हीरो हंक और एक्सट्रीम की बिक्री भारत में बंद, जानें क्या है वजह

कंपनी बहुत जल्द हीरो एक्सट्रीम 200एस को भी लॉन्च करने वाली है. इस बाइक को साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है.

Written by: Suvasit Dutta
Published: May 30, 2017, 3:54 PM IST

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी दो मशहूर बाइकों की बिक्री भारत में बंद कर दी है. इन दो बाइकों में हीरो हंक और हीरो एक्सट्रीम शामिल है. विश्व की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से इन दो बाइकों को हटा लिया है और अब इन दोनों का प्रोडक्शन नहीं किया जाएगा.

आपको याद दिला दें कि हीरो एक्सट्रीम के पहले कंपनी ने अपनी पहली 150सीसी बाइक सीबीज़ी को उतारा था. हीरो एक्सट्रीम भी सीबीज़ी का मॉडर्न वर्जन था. हालांकि, हीरो एक्सट्रीम भारचीय बाज़ार में बहुत अच्छा कारोबार नहीं कर पाई.

हीरो हंक और हीरो एक्सट्रीम के बंद होने के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इन दोनों बाइक की जगह दो नई बाइक लॉन्च कर सकती है. कंपनी बहुत जल्द हीरो एक्सट्रीम 200एस को भी लॉन्च करने वाली है. इस बाइक को साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.