हीरो मोटोकॉर्प ने मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में की बढ़ोतरी, इनपुट कॉस्ट बढ़ने से बढ़ाए गए दाम

हीरो मोटोकॉर्प ने मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है, बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं.

Published date india.com Published: July 3, 2023 8:50 AM IST
हीरो मोटोकॉर्प ने मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में की बढ़ोतरी, इनपुट कॉस्ट बढ़ने से बढ़ाए गए दाम

भारत की दोपहिया वाहन बनाने वाली हीरो मोटोकॉर्प ने आज यानी 3 जुलाई से मोटरसाइकिल और स्कूटर के खास मॉडलों की कीमतों में लगभग 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने अपने खास मॉडल्स के दामों में बढ़ोतरी इनपुट कॉस्ट बढ़ने और कामर्शियल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया है.

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कीमतों में बढ़ोतरी खास मॉडलों और मार्केट्स के अनुसार अलग-अलग होगी.

बता दें, इसके पूर्व हीरो मोटोकॉर्प ने मार्च में मोटरसाइकिल और स्कूटर के अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. उस समय नए एमिशन स्टैंडर्ड को पूरा करने के लिए बढ़ी हुई इनपुट कॉस्ट की वजह से किया था.

कंपनी की कुल बिक्री मई 2023 में साल-दर-साल 6.7% बढ़कर 519,474 इकाई हो गई, जैसा कि 1 जून को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया था.

हीरो ने बताया कि मानसून की शुरुआत और समग्र आर्थिक संकेतक मांग में वृद्धि के लिए अच्छे संकेत हैं. कंपनी ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन में इंडस्ट्री की क्वांटिटी बढ़ने की भी उम्मीद है.

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा भारत के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा फंड के कथित हेरफेर से संबंधित एक मामले में थर्ड पार्टी के विक्रेता के साथ हीरो के संबंधों का आकलन करने के लिए जांच का आदेश देने के दो सप्ताह बाद आई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.