हीरो ने पेश की नई सुपर स्प्लेंडर बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

नई सुपर स्प्लेंडर में में हीरो i3S (आई3एस) यानी आइडल स्टॉप स्टार्ट सिस्टम तकनीक भी दी गई है...

Published date india.com Updated: March 8, 2018 7:39 PM IST
HERO MOTOCORP SUPER SPLENDOR 2018 LAUNCHED IN INDIA AT RS 57,190 | हीरो ने पेश की नई सुपर स्प्लेंडर बाइक, जानें कीमत और फीचर्स
फोटो क्रेडिट: heromotocorp.com

नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने नई सुपर स्प्लेंडर लॉन्च कर दी है. हीरो का कहना है कि नई सुपर स्प्लेंडर को प्रोफेशनल युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस बाइक की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 57,190 रुपए है. मौजूद समय में घरेलू बाजार के 125 सीसी मोटरसाइलिक सेगमेंट में कंपनी की 55 फीसदी की हिस्सेदारी है.

नई सुपर स्प्लेंडर में में हीरो i3S (आई3एस) यानी आइडल स्टॉप स्टार्ट सिस्टम तकनीक भी दी गई है.  कंपनी का दावा है कि नई बाइक 27 फीसदी ज्यादा ताकत और 6 फीसदी ज्यादा टॉर्क उत्पन्न करती है.

यह भी पढ़ें: रेसिंग के दीवानों के लिए TVS ने लॉन्च की बाइक, स्लिपर क्लच, ABS जैसे नए फीचर शामिल

ट्रैफिक में अपने आप बंद होगी बाइक

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कंपनी का दावा है कि आई3एस टेक्नॉलॉजी के होने से सिटी राइडिंग के दौरान बाइक का माइलेज अच्छा मिलेगा. दरअसल, इस टेक्नॉलॉजी की मदद से ट्रैफिक जाम वगैरह में न्यूट्रल मोड पर खड़े रहने के दौरान बाइक का इंजन अपने आप ही बंद हो जाएगा. इससे पेट्रोल बेवजह खर्च नहीं होगा.

नई सुपर स्पेलेंडर में दिखेंगे ये नए बदलाव

सुपर स्प्लेंडर के इस नए मॉडल का लुक प्रीमियम है और इसकी सीट प्रोफाइल को अंडर सीट स्टोरेज से अपडेट किया गया है. इसके साथ ही साइड यूटिलिटी बॉक्स और वाइड रियर टायर भी इसमें देखने को मिलेगा. अन्य फीचर की बात करें तो ऑटो हेडलैंप, साइड स्टैंड इंडिकेटर, नई सीट उपलब्ध है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.