आप भी मानते हैं Hero की बाइक और स्कूटर्स को बेस्ट, 5 अप्रैल से पहले खरीदने में है जबरदस्त फायदा

देश में चार पहिया वाहनों की कीमत बढ़ाने को लेकर तो टोयोटा, बीएमडब्ल्यू, ऑडी जैसी कुछ कंपनियां पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि वो 1 अप्रैल से कार के दामों में बढ़ोत्तरी कर देंगी. अब दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने भी अपने बाइक्स के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है...

Written by: India.com News Desk Edited by: Rajneesh
Updated: March 31, 2022, 5:15 PM IST

देश में चार पहिया वाहनों की कीमत बढ़ाने को लेकर तो टोयोटा, बीएमडब्ल्यू, ऑडी जैसी कुछ कंपनियां पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि वो 1 अप्रैल से कार के दामों में बढ़ोत्तरी कर देंगी. अब दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने भी अपने बाइक्स के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है. हीरो मोटोकॉर्प ने एलान किया है कि वह 5 अप्रैल से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने मूल्य में बदलाव के लिए कमोडिटी की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार ठहराया है.

हीरो मोटोकॉर्प अपने सभी बाइक्स और स्कूटर लाइनअप की एक्स-शोरूम कीमतों को बढ़ाएगा. कंपनी ने कहा है कि उसके वाहनों की कीमत में 2,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी.

पिछले हफ्ते, बीएमडब्ल्यू ने एलान किया कि वह 1 अप्रैल से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 3.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी कच्चे माल की बढ़ी कीमत और अन्य कारणों के चलते की जा रही है.

लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज भी 1 अप्रैल से अपने कारों की कीमत 3 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी के मुताबिक कार की कीमतों में कम से कम 50,000 रुपये की बढ़त देखने को मिल सकती है.

कच्चे माल सहित लागत बढ़ने के कारण टोयोटा किर्लोस्कर भी 1 अप्रैल से मॉडल की कीमतों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी. हालांकि, कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों पर बढ़ती लागत के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रही है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.