Hero Splendor ने बढ़ाई बाइक्स की कीमत, कंपनी ने बंद किए ये मॉडल, जानें कितना बढ़ा दाम

होंडा, टोयोटा, बीएमडब्ल्यू जैसी चार पहिया कंपनियों के बाद अब हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) जैसी दो पहिया कंपनी ने भी अपने मोटरसाइकिलों की कीमत बढ़ाने का एलान कर दिया है. एचटी ऑटो की रिपोर्ट के मुताबिक स्प्लेंडर सीरीज अब 500 रुपये से...

Published: April 9, 2022, 7:32 PM IST

होंडा, टोयोटा, बीएमडब्ल्यू जैसी चार पहिया कंपनियों के बाद अब हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) जैसी दो पहिया कंपनी ने भी अपने मोटरसाइकिलों की कीमत बढ़ाने का एलान कर दिया है. एचटी ऑटो की रिपोर्ट के मुताबिक स्प्लेंडर सीरीज अब 500 रुपये से 1,000 रुपये तक महंगी हो गई है. कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, मोटरसाइकिलों में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है.

स्प्लेंडर के अलावा हीरो की अन्य मोटरसाइकिलें भी महंगी हो गई हैं और इसके साथ ही कंपनी ने कुछ मॉडल बंद करने का भी फैसला लिया है. हालांकि होंडा ने भी अपनी एक्टिवा के कीमत बढ़ाने का फैसला किया है.

इन वैरिएंट्स को किया बंद

हीरो ने अपने कुछ बाइक्स के मॉडल को बंद करने का फैसला लिया है. इसमें हीरो सुपर स्प्लेंडर के पुराने वर्जन और मोटरसाइकिल के 100 मिलियन एडिशन (स्पलेंडर प्लस 100 मिलियन), सुपर स्प्लेंडर ड्रम और सुपर स्प्लेंडर डिस्क को डिस्कांटीन्यू कर दिया है.

इंजन और पावर

हीरो सुपरस्प्लेंडर कम्यूटर बाइक में BS6 मानक वाला 124.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 10.72 bhp का पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8,000 rpm पर 7.91 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

Tags:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.