नई दिल्ली। Hero Moto Corp अगले महीने अपनी नई जनरेशन Karizma के लिए तैयार है। मोटरसाइकिल उद्योग में आगे बढ़ते हुए कंपनी ने यह तय किया हैं कि वह Xtreme 200S के 2V वर्जन को बेचना बंद कर देगी। कंपनी ने ऐसा अपनी नई लॉन्चिंग से पहले किया है। Hero की नई आने वाली बाइक को देखा जाये तो उनमे Xpulse 200 4v, Xpulse 200 4V Pro, Xpulse 200T 4V, Xtreme 160R 4V, और Xtreme 200S 4V शामिल हैं। साथ ही Hero ने Harley-Davidson के साथ मिलकर हाल ही में X440 भारत में लॉन्च की है।
Hero Xtreme 200S 4V दमदार इंजन और जबरदस्त फीचर्स के साथ आ रही है। इस बाइक में आपको पुराने 2V मॉडल की मुकाबले 6% पावर और 5% ज्यादा टॉर्क देती है। इसकी कीमत 1.41 लाख रूपये (एक्स शोरूम) है। Xtreme 200S 4V और भी अलग लुभावने फीचर्स के साथ आती है जैसे इसमें आपको LED हेडलाइट के साथ आकर्षक टेल लाइट मिलती है साथ ही इसमें आपको पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी , कॉल अलर्ट और नेविगेशन जैसे तमाम फीचर्स मिलते हैं।
यह बाइक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ आती है। फ्यूल टैंक की क्षमता की बात करें तो इस बाइक में आपको 12.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिल जाता है।
इसमें नया 199.6cc का इंजन मिलता है जो कि 4-वॉल्व के साथ आता है। यह इंजन 19.1 ps की पावर और 17.35nm का टॉर्क जनरेट करता हैं। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलता है।
यह बाइक आपको पैंथर ब्लैक मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक और मून येलो – 3 कलर ऑप्शन में मिलती है। Hero की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी को समझें तो उन्होंने एक ही तरह की एप्रोच का उपयोग किया है। जिस तरह से उन्होंने Xpulse 200 4V को लॉन्च करने के बाद 2V को हटा दिया था ठीक वैसे ही अब उन्होंने 200S 4V को लॉन्च करने के बाद वेबसाइट से 200S 2V को हटा दिया जिससे 200S 4V ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाया जाए।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.