Hyundai Exter colour variant: इन 9 कलर्स में आएगी हुंडई एक्सटर, 11 हजार देकर बुक कर सकते हैं गाड़ी

Hyundai Exter को भारत में 9 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा.

Written by: Vandanaa Bharti
Updated: May 9, 2023, 9:21 PM IST

हुंडई मोटर इंडिया ने हाल ही में Exter SUV से पर्दा उठाया है. कंपनी ने Hyundai Exter के लिए 11,000 रुपये की टोकन मनी रखी है, यानी आप इस राशि का भुगतान करके ऑनलाइन या ऑफलाइन ये गाड़ी बुक कर सकते हैं. Hyundai ने अब बुकिंग पेज पर उपलब्ध कलर ऑप्शन का खुलासा किया है.

Hyundai Exter कलर ऑप्शन

हुंडई नए Exter को नौ रंगों में ला सकती है. इसमें 6 मोनोटोन और तीन दोहरे टोन कलर ऑप्शन में होंगे. 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन में एटलस वाइट, रेंजर खाकी, स्टारी नाइट, फेरी रेड, कॉस्मिक ब्लू और टाइटन ग्रे शामिल हैं, जबकि डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन में एबिस ब्लैक के साथ कॉस्मिक ब्लू, एबिस ब्लैक के साथ एटलस वाइट और एबिस ब्लैक के साथ रेंजर खाकी शामिल हैं.

Hyundai Exter वेरिएंट

Hyundai Exter पांच वेरिएंट EX, S, SX, SX (O) और SX (O) कनेक्ट में आएगी. इस SUV गाड़ी में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पले कारप्ले, ऑटोमैटिक हेडलैम्प, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट और रियर सीट आर्मरेस्ट और रियर AC वेंट होंगे.

Hyundai Exter इंजन स्पेसिफिकेशन

Exter SUV दो इंजन विकल्प के साथ आएगी. एक 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन (E20-fuel ready), जो 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा. वहीं दूसरा 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन है, जो CNG इंजन के साथ आएगा. इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गीयरबॉक्स होगा.

Hyundai Exter: कब होगी लॉन्च

हम उम्मीद कर रहे हैं कि भारत में Hyundai Exter SUV अगस्त 2023 में लॉन्च होगी. भारतीय बाजार में Hyundai Exter Tata Punch, Citroen C3, Renault Kiger, Nissan Magnite और Maruti Suzuki Fronx जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.