
Ankit Dubey
Leading Automobile and Technology Verticals of India.com ... और पढ़ें
नई दिल्ली। Hyundai Exter हाल ही में लॉन्च हुई है और इस गाड़ी का मुकाबला अपने सेगमेंट में Tata Punch और Citroen C3 से है। पहले ही हम Exter और Punch की तुलना एक दूसरे से कर चुके हैं और अब इस रिपोर्ट में हम Hyundai Exter और Citreon C3 को आमने-सामने रख रहे हैं। Hyundai Exter की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 10.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं, Citroen C3 की कीमत 6.16 लाख से शुरू होकर 8.92 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
सेफ्टी फीचर्स
दोनों ही गाड़ियों में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है जहां आपको Hyundai Exter में 6 एयरबैग्स के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, पावर डोर लॉक, टायर प्रेशर मॉनिटर साथ ही डेशकैम ड्यूल कैमरा के साथ, सभी सीटों पर 3-प्वाइंट सीट बेल्ट्स, बर्गलर अलार्म और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल मिलता है वहीं आपको Citroen C3 में 2 एयरबैग्स के साथ एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, सेंट्रल लॉकिंग, टायर प्रेशर मॉनिटर, क्रैश सेंसर, इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के साथ हिल असिस्ट सिस्टम मिलता है।
इंजन स्पेसिफिकेशन्स
इंजन की बात करे तो जहां आपको Hyundai Exter में 1.2 लीटर का Kappa 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 81.86 bhp की पावर और 113.8 NM का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर्स दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर Citroen C3 में आपको 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर प्यूर टेक पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क देता है साथ ही Citroen C3 में आपको 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो इंजन भी मिलता है, जो 108.62bhp की पावर और 190Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा एक्सटर में आपको सीएनजी का विकल्प भी मिल जाता है जो कि अभी तक Citroen C3 में नहीं दिया गया।
माइलेज
Hyundai Exter में आपको 19.2 kmpl से लेकर सीएनजी में 27.1 km/kg तक का माइलेज मिलता है जबकि कंपनी Citroen C3 में आपको 19.3 kmpl तक के माइलेज का दावा करती है।
डाइमेंशन
दोनो ही गाड़ियां अपने सेगमेंट में फिट होती नजर आती है। Hyundai Exter की लंबाई 3815mm, चौड़ाई 1710mm और ऊंचाई 1631mm है। इसके साथ ही इसका व्हीलबेस 2450mm है। यह गाड़ी 185mm की ग्राउंड क्लियरेंस और 391 लीटर के बूट स्पेस के साथ आती है । वहीं Citroen C3 आपको थोडी सी लंबी और चौड़ी दिखती है। यह 3981mm लंबी और 1733mm चौड़ी है लेकिन इसकी ऊंचाई में आपको थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है यह 1586mm ऊंचाई के साथ आती है। इसका व्हीलबेस 2540mm और 180mm ग्राउंड क्लियरेंस है साथ ही इसमें आपको 315 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
कौन सी खरीदें?
दोनो ही गाड़ियों के लुभाने के अपने-अपने कारण हैं। जहां Hyundi Exter आपको ज्यादा फीचर्स, रिफाइन्ड इंजन, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, डैश कैमरा और ज्यादा बूट स्पेस ऑफर करती है तो वहीं Citroen C3 आपको वन टच ऑपरेटिव ड्राइवर विंडो, ज्यादा बड़े केबिन्स और ज्यादा पावर ऑउटपुट ऑफर करती नजर आ रही है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.