Hyundai Exter Vs Tata Punch: कौन सी गाड़ी खरीदने लायक?

Written By: ankit dubey Updated by: Ankit Dubey
Updated Date:July 17, 2023 2:26 PM IST

Hyundai Exter की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 10.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं, Tata Punch की कीमत भी 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 9.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम दोनों ही गाड़ियों की तुलना एक दूसरे से करेंगे और आपको बताएंगे कि कौन सी गाड़ी आपकी जरूरत के हिसाब से ठीक रहेगी।

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में 4 मीटर से छोटा सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट काफी पॉपुलर है, लेकिन इसी सेगमेंट की अगर हम मिनी SUV की बात करें तो Tata Punch लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। अब, इसी सेगमेंट में Tata Punch को कड़ी टक्कर देने आ गई है Hyundai Exter जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है और इस गाड़ी की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 10.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। हालांकि, Tata Punch की कीमत भी 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 9.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम दोनों ही गाड़ियों की तुलना एक दूसरे से करेंगे और आपको बताएंगे कि कौन सी गाड़ी आपकी जरूरत के हिसाब से ठीक रहेगी।

Advertising
Advertising

सेफ्टी फीचर्स

दोनो ही गाड़ियों में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है जहां एक तरफ Hyundai Exter में आपको 6 एयरबैग्स, ABS+EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स और कैमरा, ISOFIX, डैश कैमरा, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), हिल स्टार्ट असिस्ट (HAV), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इस गाड़ी में सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री प्वाइंट सीट बेल्ट्स भी दिए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर Tata Punch में आपको ड्यूल एयरबैग, ABS+ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, रिवर्स पार्गिं सेंसर और कैमरा, फॉग लैंप्स के साथ कॉर्नरिंग फंक्शन और सबसे महत्वपूर्ण NCAP की 5 स्टार ग्लोबल सेफ्टी रेटिंग मिलती है।

इंजन स्पेसिफिकेशन्स

इंजन को बात करे तो जहा आपको Hyundai Exter में 1.2 लीटर का Kappa 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 81.86 bhp की पावर और 113.8 NM का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर्स दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर Tata Punch में आपको 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है जो 86.59 bhp पावर और 115Nm का टॉर्क देता है। पंच का इंजन भी आपको मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ मिल जाता है। अब यहां पंच में आपको ज्यादा पावर और टॉर्क मिल जाता है लेकिन एक्सटर में आपको 4-सिलेंडर इंजन मिलता है जो कि काफी काफी ज्यादा रिफाइन्ड है। इसके अलावा एक्सटर में आपको सीएनजी का विकल्प भी मिल जाता है जो कि अभी तक Tata Punch में नहीं दिया गया।

माइलेज

Tata Punch में आपको 18.8 Kmpl से 20.09 Kmpl तक का माइलेज मिलता है, जबकि 19.2 kmpl से लेकर सीएनजी में 27.1 km/kg तक का माइलेज मिलता है। ये आंकड़े ARAI सर्टिफाइड हैं।

डाइमेंशन

दोनो ही गाड़ियां अपने सेगमेंट में फिट होती नजर आती है। Hyundai Exter की लंबाई 3815mm, चौड़ाई 1710mm और ऊंचाई 1631mm है। इसके साथ ही इसका व्हीलबेस 2450mm है। यह गाड़ी 185mm की ग्राउंड क्लियरेंस और 391 लीटर के बूट स्पेस के साथ आती है । वहीं Tata punch आपको थोडी सी लंबी दिखती है , यह 3827mm लंबी और 1742mm चौड़ी है लेकिन इसकी ऊंचाई में आपको थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है यह 1615mm ऊंचाई के साथ आती है। इसका व्हीलबेस 2445mm और 187mm ग्राउंड क्लियरेंस है साथ ही इसमें आपको 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

कौन सी खरीदें?

दोनो ही गाड़ियों के लुभाने के अपने-अपने कारण हैं। जहां Hyundi Exter आपको ज्यादा फीचर्स, रिफाइन्ड इंजन, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स और ज्यादा बूट स्पेस के साथ मिलती है तो वहीं Tata Punch आपको ज्यादा पावर आउटपुट और 5 स्टार NCAP क्रैश रेटिंग के साथ मिलती है।

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें