जीप कम्पास आज होगी भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और खासियत

जीप कम्पास की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से लेकर 18 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है.

Published date india.com Updated: July 31, 2017 8:03 AM IST
Jeep Compass launching today in India: Prices expected to start from INR 18 lakh | जीप कम्पास आज होगी भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और खासियत

जीप इंडिया अपनी नई एसयूवी कम्पास को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस एसयूवी का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा है. खबरों के मुताबिक, जीप कम्पास को अब तक 4,000 बुकिंग मिल चुकी है जो कंपनी के लिए अच्छी खबर है. जीप कम्पास की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से लेकर 18 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है. इस एसयूवी का मुकाबला ह्युंडई ट्यूशॉ और फॉक्सवैगन टिगुआन से होगा.

जीप कम्पास कंपनी की भारत में सबसे सस्ती एसयूवी होगी. कंपनी इन दिनों देशभर में अपने सेल्स नेटवर्क का भी विस्तार कर रही है. कंपनी ने अपनी पहली डीलरशिप पिछले साल सितंबर में अहमदाबाद में खोली थी. अब देशभर में कंपनी की 50 डीलरशिप काम कर रही है.

जीप कम्पास 1.4-लीटर मल्टीएयर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 2.0-लीटर मल्टीजेट II टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन ऑप्शन में आएगी. इस एसयूवी में लगा पेट्रोल इंजन 159.7 बीएचपी का पावर और 250Nm का टॉर्क देगा वहीं, इसका डीज़ल इंजन 170.6 बीएचपी का पावर और 350Nm का टॉर्क देगा. दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाएगा. वहीं, इसके पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीडी डीसीटी का भी ऑप्शन दिया जाएगा. इस प्रीमियम एसयूवी को जीप एक्टिव ड्राइव फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम से भई लैस किया गया है.

जीप कम्पास कुल तीन ट्रिम लेवल – स्पोर्ट, लॉन्गिट्यूड और लिमिटेड वेरिएंट में उपलब्ध होगी. इस एसयूवी में HID हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, ब्लैक-कलर्ड रूफ, 17-इंच एलॉय व्हील, 7-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.