फिल्म विक्रम की सफलता से खुश कमल हासन, डायरेक्टर लोकेश कनागराज को गिफ्ट कर दी ये महंगी कार

कमल हासन के इस तोहफे पर कनगराज ने भी उनका शुक्रिया अदा किया है. विक्रम हिट लिस्ट 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में विजय सेतुपति, फहाद फासिल और सूर्या ने भी अहम किरदार निभाये हैं...

Published date india.com Updated: June 8, 2022 7:49 PM IST
फिल्म विक्रम की सफलता से खुश हुए कमल हासन, डायरेक्टर लोकेश कनागराज को गिफ्ट कर दी ये महंगी कार

कमल हासन (Kamal Haasan) की लेटेस्ट फिल्म ‘विक्रम’ (Vikram) दुनिया भर में बेहतरीन कमाई कर रही है. तमिल और तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शंस ने कमाल कर दिखाया है और नये रिकॉर्ड कायम किये हैं. फिलहाल फिल्म ने अपनी कमाई के दम पर 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. कमल हासन हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं. इस खुशी को कमल अपने सहयोगियों के साथ भी शेयर कर रहे हैं. इस बीच कमल हासन ने मंगलवार (7 जून) को निर्देशक लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj ) को एक लग्जरी लेक्सस (Lexus) कार उपहार में दी.

फिल्म निर्माता ने सुपरस्टार को ट्वीट कर शुक्रिया कहा साथ ही उन्होंने कार के सामने पोज देते हुए अपनी और एक्टर की एक तस्वीर पोस्ट की. कमल हासन ने निर्देशक लोकेश कनगराज Lexus ES 300h कार गिफ्ट की है.

ब्लैक कलर की लेक्सस बेहतरीन लग्जरी कार है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 65,600,00 लाख रुपये से शुरू होती है.

कमल हासन के इस तोहफे पर कनगराज ने भी उनका शुक्रिया अदा किया है. विक्रम हिट लिस्ट 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में विजय सेतुपति, फहाद फासिल और सूर्या ने भी अहम किरदार निभाये हैं.

लोकेश कनगराज का करियर बहुत लम्बा नहीं है, मगर उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड्स बनाये हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

IndiaGlitz की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कमल हासन ने फिल्म के 13 सहायक निर्देशकों को एक Apache RTR 160 मोटरसाइकिल गिफ्ट में दी है.

कार का इंजन-पॉवर

इस Lexus ES 300h सेडान कार में 2.5 लीटर का 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन Euro-6 पर बेस्ड है. यह कार नए 4th जनरेशन हाइब्रिड ड्राइव सिस्टम से लैस है. यह इंजन 178PS की पावर और 221 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी मोटर पावर आउटपुट की बात करें तो यह 119PS की पावर और 202Nm का टॉर्क देती है. कंपनी के दावे के मुताबिक यह कार हाइब्रिड मोड पर 22.37 kmpl की माइलेज देती हैं. इसमें E-CVT ट्रांसमिशन दिए गये हैं.

भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास, ऑडी A4, BMW 3 सीरीज और जैगुआर XE से है. सेफ्टी फीचर्स के लिए कार में 10 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और एंटी-थेफ्ट सिस्टम के साथ ब्रेक-इन और टिल्ट सेंसर्स दिए गए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.