EnglishHindi

Kawasaki Ninja ZX-4RR Limited Edition हो गई है लॉन्च, जानिए इस धांसू बाइक की कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारत में लिमिटेड एडिशन Kawasaki Ninja ZX-4RR को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस सुपरस्पोर्ट बाइक की कीमत 9.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है.

Written by: Shantanoo Mishra
Published: June 3, 2024, 3:35 PM IST

जापान की बाइक निर्माता कंपनी कावासाकी ने भारत में लिमिटेड एडिशन Kawasaki Ninja ZX-4RR को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस सुपरस्पोर्ट बाइक की कीमत 9.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी है और ये बाइक कावासाकी रेसिंग ग्रीन कलर में उपलब्ध होगी. साथ ही बाइक को और आकर्षक लुक देने के लिए इसमें ट्विन LED हेडलाइट दिए गए हैं.

इसके साथ RAM एयर इन्टेक, एंगुलर टेल सेक्शन और फ्रंट फेयरिंग दिए गए हैं. इसके साथ इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ TFT डिस्प्ले दिया गया है और ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल चैनल ABS, क्विक शिफ्टर, स्लिपर क्लच के साथ 4 राइडिंग मोड्स- स्पोर्ट, रोड, रेन और कस्टमाइसेबल राइडर मोड जैसे फीचर दिए गए हैं.

Kawasaki Ninja ZX-4RR लिमिटेड एडिशन की परफॉरमेंस

Kawasaki Ninja ZX-4RR लिमिटेड एडिशन में 399cc का इनलाइन 4-सिलेन्डर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 13,000 rpm पर 39 Nm का टॉर्क और 14,500 rpm (बिना RAM एयर के) पर 76 bhp टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है. साथ ही इस सुपरस्पोर्ट्स बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं. इसके साथ इसमें बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और स्लिपर क्लच दिया गया है.

बता दें कि इस बाइक का कर्ब वेट सिर्फ 189 किलोग्राम है और हार्डवेयर कम्पार्टमेंट में प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ 37 मिमी यूएसडी शोवा SFF-BP फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं. साथ ही रियर में प्रीलोड-एडजेस्टेबल शोवा BFRC लाइट मोनोशॉक दिया गया है. साथ ही इसके फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में 290 मिमी डुअल सेमी-फ्लोटिंग डिस्क और रियर में सिंगल 220 मिमी डिस्क दिए गए हैं.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.