Kia Carens X-Line: दमदार लुक और शानदार फीचर्स के साथ भारत में हुई लॉन्च
Kia Carens X Line Launched: Kia ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली किआ का नया वेरियंट मार्केट में उतार दिया है. यह काफी ज्यादा प्रीमियम कार है फेस्टिव सीजन को देखते हुए इस नए वेरियंट को लॉच किया गया है.
Kia Carens X-Line: कोरियाई ऑटो कंपनी KIA ने एसयूवी Kia Carens का एक नया वेरिएंट भारतीय बाजार में उतारा है. यह वेरियंट काफी लग्जरी है. इस वेरियंट को कंपनी ने 3 अक्टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस कार को 2 वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है. KIA कंपनी ने फेस्टिव सीजन से पहले अपने ग्राहकों को ये तोहफा दिया है. इस कार को कंपनी ने दो वेरिएंट पेट्रोल 7DCT और डीजल 6AT में इस कार को लॉन्च किया है.
अगर कार के लुक की बात की जाए तो इस नए वेरिएंट के इंटीरियर और एक्सटीरियर में खास बदलाव देखने को मिलेंगे. जो दिखने में पहले से अधिक अट्रैक्टिव और प्रीमियम लगेंगे. इसके एक्सटीरियर में Exclusive Matte Graphite को लगाया गया है, जिससे कार दिखने में ज्यादा शानदार लगेगा. वहीं इंटीरियर में एक्सक्लूसिव टू टोन ब्लैक और शानदार सेज ग्रीन कलर को जोड़ा गया है, जिससे इस वेरिएंट की केबिन अधिक अट्रैक्टिव हो गई है.
इस कार के इंजन के स्तर पर कोई बदलाव नहीं किए है. कंपनी ने Kia Carens वाला ही इंजन इस कार में दिया है. नई कार में डीसीटी गियरबॉक्स के साथ पेट्रोल इंजन और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ डीजल इंजन दिया है.
Safety के लिहाज से इस कार में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके अलावा ABS, BAS, ESC, HAC, VSM, रियर पार्किंग सेंसर्स, ऑल व्हील डिस्क ड्राइव, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सेंट्रल डोर लॉक, ISOFIX Child Anchor और 3 प्वाइंट सीट बेल्ट्स समेत कई फीचर्स दिए गए हैं.
अगर की कीमत की बात की जाए तो Kia Carens X-Line कार की शुरुआती कीमत 18.94 लाख रुपए है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19.44 लाख रुपए तक जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें