Tax फ्री होने से कितनी सस्ती हो जाती है कार? कैसे मिलती है छूट और क्या होता है नियम, जानिए पूरी डिटेल

Car Tax Free: आज के दौर में कार सिर्फ शौक नहीं बल्कि जरूरत बन चुकी है. ऐसे में क्या कभी आपने सोचा है की कार टैक्स फ्री हो जाएं तो इनकी कीमत कितनी हो जाएगी.

Published date india.com Published: December 24, 2025 6:30 PM IST
car tax free
car tax free

Car Tax Free: आज के दौर में कार सिर्फ शौक नहीं बल्कि जरूरत बन चुकी है. हर परिवार चाहता है कि उसके पास अपनी गाड़ी हो, लेकिन भारी टैक्स और बढ़ती कीमतों के कारण कार खरीदना मुश्किल हो जाता है. पेट्रोल-डीजल की महंगाई के साथ-साथ गाड़ियों पर लगने वाला GST भी कीमत को काफी बढ़ा देता है. हालांकि सरकार ने हाल ही में GST 2.0 के तहत कुछ बदलाव किए हैं, जिनसे कुछ खास लोगों को बड़ी राहत मिली है. इन बदलावों के बाद कार खरीदना कुछ श्रेणियों के लिए पहले से सस्ता हो गया है.

GST 2.0 और CSD से कैसे सस्ती हो रही हैं कारें?

नए GST नियमों के बाद डिफेंस पर्सनल, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले और कुछ विशेष वर्ग के लोगों को कार खरीदने में बड़ा फायदा मिला है. अगर आप दिसंबर 2025 में नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं और CSD कैंटीन से कार लेने के पात्र हैं, तो Kia Sonet जैसी कार पर 2 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. CSD में कम GST लगने और एक्स-शोरूम कीमत घटने के कारण कार लगभग टैक्स-फ्री जैसी महसूस होती है. इसी वजह से लोग पूछ रहे हैं कि क्या वाकई कार टैक्स-फ्री हो सकती है?

कोई कार टैक्स-फ्री कैसे मानी जाती है?

आम लोगों के लिए पूरी तरह टैक्स-फ्री कार नहीं होती, लेकिन कुछ मामलों में टैक्स बहुत कम हो जाता है. इलेक्ट्रिक कारों पर सिर्फ 5 प्रतिशत GST लगता है और कोई सेस नहीं होता. कई राज्यों में EV पर रोड टैक्स भी माफ होता है. CSD से कार खरीदने पर डिफेंस पर्सनल को 28 प्रतिशत की जगह सिर्फ 14 प्रतिशत GST देना होता है.दिव्यांगजनों के लिए बनाई या बदली गई कारों पर भी GST में छूट मिलती है. पुरानी कारों पर पूरी कीमत पर नहीं, सिर्फ डीलर के मुनाफे पर टैक्स लगता है.

टैक्स कम होने से कीमत में कितनी बचत होती है?

टैक्स में छूट मिलने से कार की कुल कीमत में बड़ा फर्क पड़ता है. इलेक्ट्रिक कारों पर कम GST और रोड टैक्स माफी के कारण 1 से 3 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. CSD से कार खरीदने पर आमतौर पर 1 से 2 लाख रुपये की सीधी बचत होती है. वहीं, छोटी पेट्रोल और डीजल कारों पर GST घटने से एक्स-शोरूम कीमत कम होती है, जिससे ग्राहकों को 50 हजार से 1 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है.

कार पर टैक्स क्यों लगता है और GST 2.0 में क्या बदला?

भारत में कार खरीदते समय सबसे बड़ा टैक्स GST होता है. पहले एक्साइज ड्यूटी, वैट और दूसरे टैक्स अलग-अलग लगते थे. 2017 में GST लागू होने के बाद इन्हें एक सिस्टम में जोड़ दिया गया. 2025 में लागू GST 2.0 के तहत सरकार ने सितंबर 2025 में बड़ा बदलाव किया. अब छोटी कारों पर 18 प्रतिशत GST, मध्यम और बड़ी कारों पर करीब 40 प्रतिशत GST और इलेक्ट्रिक कारों पर सिर्फ 5 प्रतिशत GST लगता है. कई मामलों में सेस भी हटा दिया गया है, जिससे कारें पहले से सस्ती हुई हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.