भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 5 मिड-साइज SUVs

आप ऐसी कौनसी कार खोजेंगे जो ज्यादा माइलेज देती हो? ऐसे में हम इसी सेगमेंट की उन 5 गाड़ियों को लेकर आए हैं जो कि सबसे ज्यादा माइलेज देने का दावा करती हैं।

Published date india.com Updated: August 8, 2023 2:16 PM IST
भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 5 मिड-साइज SUVs

नई दिल्ली। एक भारतीय कार उपभोक्ता के लिए अब भी सबसे बड़ी चीज ईंधन की खपत बनी हुई है। अलग-अलग तरह कार सेगमेंट में वाहनों का माइलेज भी अलग-अलग देखने को मिलता है। लेकिन इन दिनों एसयूवी की खरीदारी काफी ज्यादा देखने को मिल रही है और उनमें फिलहाल मिड-साइज एसयूवी पॉपुलर हो रही है क्योंकि इस सेगमेंट में हाल ही में कुछ गाड़ियां या तो लॉन्च हुई है या होने जा रही हैं। ऐसे में हम इसी सेगमेंट की उन 5 गाड़ियों को लेकर आए हैं जो कि सबसे ज्यादा माइलेज देने का दावा करती हैं। हमने जो लिस्ट तैयार की है उनमें सभी गाड़ियों के पेट्रोल वर्जन या हाइब्रिड वर्जन ही शामिल किए हैं।

Honda Elevate
माइलेज- 16.92 kmpl
इस गाड़ी की कीमत को अभी तक कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है लेकिन Honda ने हाल ही में Elevate के माइलेज के बारे में बताया है। ये इस सेगमेंट की सबसे नयी गाड़ी है जो 16.92 kmpl तक की माइलेज के साथ आती है। Elevate आपको 121hp की पावर और 145 Nm के टॉर्क वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो कि 6 स्पीड मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स के साथ आता है।

Hyundai Creta
माइलेज- 16.85 kmpl
Creta पेट्रोल इंजन के साथ आपको मिलती है जो की 115hp, 1.5 लीटर फोर सिलिंडर इंजन, 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाला वेरिएंट अभी बंद कर दिया गया है और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल अभी तक Creta में देखने को नहीं मिला है।

Kia Seltos 1.5
माइलेज- 17.35kmpl
Seltos की रेंज भी 115hp, 1.5 लीटर फोर सिलिंडर इंजन है। Creta की तरह दोनों गियरबॉक्स विकल्प में आती है। शानदार यह है कि 1.5 लीटर इंजन फेसलिफ्ट मॉडल में देखने को मिल जायेगा। Seltos में आपको 16.65 kmpl की माइलेज मिल जाती है।

Skoda Kushaq/Volkswagen Taigun 1.0 TSI
माइलेज- 18.23kmpl
Skoda Kushaq और Volkswage Taigun दोनों में ही आपको 115hp वाला 1.0 लीटर थ्री सिलिंडर इंजन मिलता है जो कि 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ मिलता है। साथ ही इसमें idle स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी का भी समावेश देखने को मिलता है, जिससे इसकी माइलेज में बढ़ोतरी होती है। ARAI आंकड़ों की माने तो यह 18.23kmpl तक का माइलेज ऑफर किया जाता है।

Maruti Grand Vitara/Toyota Hyryder 1.5 strong-hybrid
माइलेज- 27.97kmpl
और सबसे ज्यादा शीर्ष स्थान पर है Maruti की Grand vitara और Hyryder। ये दोनों ही गाड़ी आपको स्ट्रोंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लेस मिलेगी। इनकी माइलेज की बात की जाये तो कंपनी 27.97kmpl का दावा करती है। दोनों ही SUVs 1.5 लीटर फोर सिलिंडर इंजन के साथ आती है। इनका पेट्रोल इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ा होता है। आप इस गाड़ी को भरे ट्रैफिक के अंदर इलेक्ट्रिक मोड पर कुछ दुरी तक चला सकते हैं।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.