Mahindra 15 अगस्त को करेगी Thar EV और Scorpio-N Pick Up को लॅाच

Written By: Intern India.com Updated by: Shivani Sharma
Updated Date:August 5, 2023 7:52 PM IST

इस महीने के 15 अगस्त को महिंद्रा एंड महिंद्रा साउथ अफ्रीका में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसमें कंपनी Global Market में अपनी कई गाड़ियां को Showcase करने वाली है. इसमें थार इलेक्ट्रिक के साथ ही स्कॉर्पियो-एन पिकअप भी हो सकती है प्रदर्शित. हालांकि कंपनी की तरफ से अभी सीधे तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपने विस्तार की कोशिशे करने में लगी है. इसी कोशिश में हर साल 15 अगस्त को globally इवेंट आयोजित करती है और इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी अपने भविष्य के प्लान के बारे में बताती है साथ ही अपनी आगामी गाड़ियों के बारे में जानकारी प्रदान करती है। पिछले साल इस इवेंट का आयोजन लंदन में हुआ था और इस बार ये आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होने की खबर सामने आई है। दिलचस्प बात यह है कि महिंद्रा के इस इवेंट में थार के इलेक्ट्रिक वेरिएंट और स्कॉर्पियो एन पिक-अप के concept मॉडल को Showcase किया जा सकता है। चलिए, आपको इस ग्लोबल इवेंट से जुड़ी कुछ खास बाते बताते हैं.

Advertising
Advertising

15 अगस्त को Showcase हो सकती है कई नई गाड़ियां -

15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले इवेंट में नई गाड़ियों के साथ कई Commercial Vehicles के प्रदर्शित होने की उम्मीद है। सबसे पहले स्कॉर्पियो एन पिकअप के लॅाच होने की खबर आई थी। अब यह भी सुनने को मिल रहा है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन पिक-अप ट्रक को भी पेश करेगी. Concept के तौर पर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को भी प्रदर्शित किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से इस पर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल तो इसे अभी अफवाह के तौर पर ही लिया जा रहा है।

Thar EV में क्या कुछ खास हो सकता है-

ऑटोकार की रिपोर्ट की मानें तो थार ईवी में 4X4 setup के साथ ही 4 इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप देखने को मिल सकता है. साथ ही यह भी हो सकता है कि इसमें पेट्रोल-डीजल वाला body-on-frame setup मौजूदा हो । ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि थार ईवी में पावरफुल बैटरी के साथ इसकी रेंज और स्पीड का भी खास तौर पर ध्यान रखा जा सकता है। आने वाले समय में जब भी कंपनी इसे पेश करेगी तभी इसकी ज्यादा जानकारी मिलेगी.

Scorpio-N Pick Up में क्या कुछ खास हो सकता है-

महिंद्रा के आगामी Global event में कंपनी की टॉप सेलिंग एसयूवी स्कॉर्पियो-एन पिक-अप ट्रक को पेश किया जा सकता है. साथ ही इसमें front grill के साथ ही बेहतरीन Black Alloy Wheels, Vertical Tail lamps, Electric Sunroof समेत कई खूबियां देखने को मिल सकती है। स्कॉर्पियो-एन पिकअप को off road tier के साथ launch किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें long wheelbase देखने को मिलेगा। स्कॉर्पियो पिक अप ट्रक में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन देखने को मिल सकता हैं। इसमें मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक, दोनों तरह के पावरट्रेन हो सकते हैं। आने वाले समय में जब भी कंपनी स्कॉर्पियो-एन पिक-अप को showcase करेगी तो इसका सीधा तभी इसकी ज्यादा जानकारी मिलेगी

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें