महिद्रा ने लॉन्च की अपनी नई एसयूवी नुवोस्पोर्ट, जानिए शानदार फीचर्स

नुवोस्पोर्ट की कीमत 7.3 लाख रुपये रखी गई है

Written by: Abdulkadir
Updated: May 9, 2016, 11:05 PM IST

भारत की कार निर्माण करने वाली कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी नुवोस्पोर्ट बाज़ार में उतार दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये कार क्वांटो की जगह लेगी। इस गाडी की टक्कर सीधे-सीधे मारुति की विटारा और फोर्ड इकोस्पोर्ट जैसी कारों से होगा। इस कार की शुरूआती कीमत 7.65 लाख रूपए (एक्स शोरूम मुंबई) रखी गई है।

इस गाडी का लुक काफी आकर्षक है और यह सभी बेहतरीन फीचर्स से लेस है। इस कार का डिजाइन काफी हद तक नई जनरेशन वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो से मिलता-जुलता है। कंपनी ने इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों में लॉन्च किया है। फीचर्स के तौर पर इसमें 6 वेरियंट्स च्वॉइस दी गई है।

nuvosport-1

कंपनी ने रा नुवोस्पोर्ट के लिए अलग से वेबसाइट भी लॉन्च की है। यहां पर महिन्द्रा नुवोस्पोर्ट की बुकिंग करवाई जा सकती है।  महिन्द्रा की डिलरशिप्स से भी आप इस गाडी की बूकिं की जा सकती है।

महिंद्रा का दावा है कि नुवोस्पोर्ट करीब 17.5 किलोमीटर का माइलेज देगी। इंजन की बात करें तो नुवोस्पोर्ट में 1.5 लीटर डीजल इंजन काम करेगा जो 100 बीएचपी और 240 एनएम का टार्क पैदा करेगा। फ्यूल की बचत के लिए केयूवी100 की तरह इसमें भी पीडब्ल्यूआर और ईसीओ मोड दिया गया है।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.