
Shantanoo Mishra
नमस्कार, मैं शांतनू मिश्र, India.Com हिंदी में सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मेरे पास डिजिटल मीडिया में लगभग 04 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले, मैं दैनिक जागरण (डिजिटल), ... और पढ़ें
Mahindra XUV 3XO Launched: महिंद्रा ने अपने नए एक्सयूवी सीरीज Mahindra XUV 3XO को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस गाड़ी को नए फीचर्स और कई बदलावों के साथ मार्केट में उतारा गया है. इस सब-कंपैक्ट एसयूवी में डिजाइन और इंटीरियर के साथ कुछ बड़े बदलाव भी किए गए हैं. महिंद्रा XUV 3XO के 9 वेरिएंट्स- MX1, MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 L, AX7 and AX7 L उपलब्ध हैं, जिनमें से आप अपना पसंदीदा ऑप्शन चुन सकते हैं. आइए जानते हैं, इन सभी वेरिएंट्स के फीचर्स और कीमत.
XUV 3XO के MX1 वेरिएंट में 1.2L का टर्बो पैट्रोल इंजन दिया गया है और इसमें सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है. इसके साथ इसमें हैलोजन प्रोजेक्टर हैडलाइट्स, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 16-इंच स्टील व्हील्स, पावर विंडो वन टच डाउन, रिवर्स पार्किंग सेंसर, यात्रियों के लिए 3 पॉइंट सीट बेल्ट, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल ORVM, जैसे फीचर्स दिए गए हैं. भारतीय बाजार में इस गाड़ी की कीमत 7.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) है.
MX2 वेरिएंट में 1.5L का डीजल इंजन, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 10.25 इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिमोट कीलैस एंट्री, फॉलो मी होम हैडलाइट्स, 4 स्पीकर्स, जैसे फीचर्स दिए गए हैं. भारतीय बाजार में इस गाड़ी की कीमत 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) है.
महिंद्रा XUV 3XO के MX2 Pro वेरिएंट में 1.2L का पेट्रोल इंजन और 1.5L का डीजल इंजन दिया गया है. यह गाड़ी पेट्रोल इंजन में मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध है, वहीं डीजल इंजन में सिर्फ मैन्युअल गियरबॉक्स ही मिलता है. इसके साथ इसमें अन्य फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ और व्हील कर्व्स दिए गए हैं. भारतीय बाजार में इस गाड़ी की कीमत 8.99 लाख से 10.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) के बीच है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
MX3 वेरिएंट की बात करें तो इसमें MX2 प्रो जैसा ही पावरट्रेन ऑप्शन मिलता है. ये वेरिएंट 1.5L डीजल इंजन और 1.2L टर्बो पैट्रोल इंजन मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों में उपलब्ध है. इसके साथ इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, व्हील कर्व्स, 10.25 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. भारतीय बाजार में इस वेरिएंट की कीमत 9.49 लाख रुपए से 11.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) के बीच रखी गई है.
MX3 Pro वेरिएंट 1.2L टर्बो पैट्रोल इंजन मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों में उपलब्ध है. वहीं 1.5L टर्बो डीजल इंजन में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन ही उपलब्ध है. इसके साथ इसमें बाई-एलइडी प्रोजेक्टर हैडलाइट दिए गए हैं, साथ ही इंफिनिटी एलइडी टेल लैंप, फ्रंट टर्न इंडिकेटर के साथ एलईडी डीआरएलएस जैसे भी फीचर्स दिए गए हैं. भारतीय बाजार में इस गाड़ी की कीमत 9.99 लाख रुपए से 11.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है.
महिंद्रा XUV 3XO का AX5 वेरिएंट 1.2L टर्बो पैट्रोल इंजन और 1.5L डीजल इंजन दोनों वर्जन में उपलब्ध है. इसके साथ इस गाड़ी में नेवीगेशन, ट्विन एचडी 10.25 इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश स्टार्ट बटन, रिवर्स कैमरा, कीलैस एंट्री, लेदर स्टीयरिंग और गियर नॉब, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 6 स्पीकर्स, पावर विंडो जैसे फीचर्स दिए गए हैं .भारतीय बाजार में इस गाड़ी की कीमत 10.69 लाख रुपए से 12.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) के बीच रखी गई है.
XUV 3XO के AX5 L वेरिएंट में T-GDI पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह दोनों- ऑटोमेटिक और मैन्युअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है .इसके साथ इसमें लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस गाड़ी की कीमत 11.99 लाख रुपए मैन्युअल ट्रांसमिशन और 13.49 लाख रुपए ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है.
AX7 वेरिएंट T-GDI पेट्रोल इंजन और 1.5L डीजल इंजन ऑटोमेटिक या मैन्युअल गियर बॉक्स में उपलब्ध है. इसके साथ इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ, 17 इंच डायमंड कट एलॉयज, ऑटो डिमिंग IRVM, एलईडी फोग लैंप्स, फ्रंट पार्किंग एसिस्ट सिस्टम, 65 वॉट USB सी टाइप चार्जिंग, लेदरेट सीट्स, जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इस गाड़ी की कीमत 12.49 लाख रुपए से 14.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी है.
XUV 3XO का आखिरी वेरिएंट AX7 L में 1.5L टर्बो इंजन सिर्फ मैन्युअल ट्रांसमिशन में और 1.2L T-GDI पैट्रोल इंजन मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों उपलब्ध है. इसके साथ इस गाड़ी में लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा के साथ ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. भारतीय बाजार में इस गाड़ी की कीमत 13.99 लाख रुपए से 15.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.