सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए Mahindra XUV 3XO की 50,000 से अधिक गाड़ियां, जानिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Mahindra ने यह भी दावा किया है कि XUV 3XO 10,000 से अधिक यूनिट्स बन चुकी हैं और अपेक्षा है कि 26 मई से इसकी डिलीवरी भी शुरू जो सकती है.

Published date india.com Published: May 16, 2024 1:09 PM IST
सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए Mahindra XUV 3XO की 50,000 से अधिक गाड़ियां, जानिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

हालही में लॉन्च हुए Mahindra XUV 3XO के 50,000 से अधिक गाड़ियां बुक हो चुकी हैं. कम्पनी ने बताया है कि इस गाड़ी की बुकिंग 15 मई से शुरू हुई थी और 10 मिनट में करीब 27,000 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी थी. Mahindra ने यह भी दावा किया है कि XUV 3XO 10,000 से अधिक यूनिट्स बन चुकी हैं और अपेक्षा है कि 26 मई से इसकी डिलीवरी भी शुरू जो सकती है. अप्रैल में लॉन्च हुई XUV 3XO के नौ वेरिएंट्स भारतीय बाजार में उतारे गए हैं, जिनकी कीमत 7.49 लाख रूपये से 15.49 रूपये (एक्स-शोरूम प्राइस) के बीच रखी गई है.

Mahindra XUV 3XO की परफॉरमेंस

महिंद्रा की नई SUV सेगमेंट XUV 3XO में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं. एक 1.2L mStallion TCMPFi इंजन जो 110 bhp और 200 Nm टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है. दूसरा 1.2L mStallion-TGDi इंजन जो 129 bhp और 230 Nm टॉर्क पैदा करता है और तीसरा 1.5L turbodiesel इंजन दिया गया है, जो 115 bhp और 300 Nm. बता दें कि सभी इंजन के साथ मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया. वहीं टर्बो पेट्रोल वर्शन में Aisin 6-स्पीड टार्क कनवर्टर दिया गया है.

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स

हालही में लॉन्च हुए महिंद्रा XUV 3XO में कई हाई-एन्ड फीचर्स दिए गए हैं. इसमें ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, लेवल 2 ADAS, पैनारोमिक सनरूफ और 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसके साथ महिंद्रा की इस नई गाड़ी में ब्लाइंड-व्यू मॉनिटरिंग के साथ 360 डिग्री कैमरा, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, चार स्पीकर्स, कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं. बता दें कि Mahindra XUV 3XO इस समय टाटा नेक्सॉन, मारुती सुजुकी ब्रेजा, किआ सॉनेट, निसान मैगनाइट जैसी गाड़ियों को टक्कर दे रही है.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.