Maruti Suzuki 3.0: मारुति सुजुकी ने किया बड़ा एलान, 2031 तक आने वाली 10 नई कारों में 50% गाड़ियां होंगी इलेक्ट्रिक

Updated Date:August 8, 2023 4:13 PM IST

Maruti Suzuki Plan To Launch 10 Cars By 2030: आप भी बांध लीजिये अपना सीट बेल्ट को क्योकिं मारुति सुजुकी 2031 तक करने जा रही हैं 10 नई कारें लॅाच जिनमें से 6 इलेक्ट्रिक कारें होंगी.

नई दिल्ली : मारुति सुजुकी ने अपने Plan 3.0 की घोषणा कर दी है. इस प्लान में कंपनी ने बड़ी कारों के निर्माण और विकास में अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. जिसका मुख्य कारण यह माना जा रहा है कि पिछले कुछ सालों में कंपनी में बड़ी कारों की sales बढ़ी है. जबकि, छोटी कारों की बिक्री में गिरावट आई है.

Advertising
Advertising

कंपनी ने भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं से जुड़े काफी बड़े खुलासे किए हैं. जैसा कि आप जानते हैं वर्तमान समय में कंपनी के पास एक भी इलेक्ट्रिक कार नहीं है. लेकिन मारुति के मुताबिक, भविष्य में कुछ इलेक्ट्रिक मॉडलों को उतारने के लिए जोर शोर से तैयारी शुरू कर सकती है. यह पूरी जानकारी आरसी भार्गव ने साझा की है जो कि मारुति सुजुकी की चेयरमैन हैं.

भार्गव ने बताया कि मारुति सुजुकी के Portfolio में 2030 तक 10 नई कारें होंगी. अच्छी बात ये है कि इनमें से 6 कारें इलेक्ट्रिक होंगी. इसके अलावा आने वाले समय में कंपनी कई रणनीतियों के तहत उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान देगी.

कार कंपनी का एक प्लान यह भी है कि वो 2031 तक सालाना 40 लाख गाड़ियों का प्रोडक्शन करना चाहती है. मारुति सुजुकी कंपनी के लिए बड़ा चैलेंज होगा, क्योंकि कंपनी को ना सिर्फ 40 लाख कारें बनानी हैं बल्कि उन्हें बेचना भी है. वहीं गुजरात प्लांट में इलेक्ट्रिक कार बनाने पर काम शुरू हो गया है.

क्या है मारुति का Plan 3.0

मारुति ने प्लान 3.0 पर काम शुरू करने की घोषणा की है. जिसके तहत वह बड़ी कारों पर अब अपना ज्यादा ध्यान केंद्रित करेगी. बीते कुछ वर्षों में बड़ी कारों की बिक्री बढ़ी है, जबकि छोटी कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज आई है. मारुति की ज्यादातर कारें छोटी कारों सेगमेंट में आती हैं. इसलिए लोगों की मांग के अनुसार कम्पनी अपनी रणनीतियों में बड़े बदलाव ला सकती है.

बता दें, केवल मारुति ही नहीं बल्कि पूरी आटोमोबाईल इंडस्ट्री में छोटी कारों की डिमांड में कमी आई है. वहीं कॉम्पैक्ट और सब-कॉम्पैक्ट वाली एसयूवी कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें