By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
सस्ती हो सकती हैं मारुति सुजुकी सियाज़, अर्टिगा, टोयोटा कैमरी, प्रीयस और होंडा एकॉर्ड हाइब्रिड
खबर है कि भारत सरकार हाइब्रिड कारों पर लगने वाले 15 फीसदी सेस को वापस ले सकती है.
भारत सरकार ने हाल ही में जीएसटी को पूरे देश में लागू कर दिया है. जीएसटी में हाइब्रिड कारों पर 15 फीसदी अतिरिक्त सेस लगाया गया गया है जिसकी वजह से हाइब्रिड कारों की कीमत में जीएसटी के बाद वृद्धि हुई है. जीएसटी के बाद हाइब्रिड कारों पर कुल 43 फीसदी का टैक्स (28 फीसदी + 15 फीसदी सेस) लगाया गया है.
लेकिन, अब खबर है कि भारत सरकार हाइब्रिड कारों पर लगने वाले 15 फीसदी सेस को वापस ले सकती है. इसके लिए सरकार जीएसटी काउंसिल को एक आवेदन दे सकती है. बताया जा रहा है कि कई यूरोपियन, जापानी और भारतीय कार कंपनियों से सरकार के बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है. इन कार कंपनियों ने सरकार से बातचीत कर नई हाइब्रिड कारों को भारत में लॉन्च करने की इच्छा जताई थी.
अगर सरकार 15 फीसदी सेस वापस ले लेती है तो इसका बड़ा असर मारुति सुजुकुी सियाज़, मारुति सुजुकी अर्टिगा, होंडा एकॉर्ड हाइब्रिड, टोयोटा कैमरी, टोयोटा प्रीयस, बीएमडब्ल्यू आई8 और वॉल्वो एक्ससी90 प्लग-इन-हाइब्रिड जैसी कारों की कीमतों पर पड़ेगा. 15 फीसदी सेस वापस होने के बाद इन कारों की कीमतें कम हो जाएंगी.
आपको बता दें कि जीएसटी लागू होने के बाद मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत में 1 लाख रुपये तक की वृद्धि हो गई थी. वहीं, बीएमडब्ल्यू आई8 की कीमत में 50 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.
Also Read:
-
कम होगी महंगाई या लगेगा झटका, बजट 2026 से आम आदमी को क्या उम्मीदें?
-
फैमिली के इस मेंबर के नाम पर खरीदी कार तो मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट, डाउन पेमेंट में भी बचा लेंगे पैसे, जानें अपने फायदे की बात
-
GST के नाम पर आपको ठग तो नहीं रहा दुकानदार? पेमेंट से पहले करें जीएसटी नंबर चेक- ये रहा स्टेप- बाय- स्टेप प्रोसेस
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें