By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
मारुति सुजुकी ने खोला पहला नेक्सा सर्विस वर्कशॉप, ग्राहकों को मिलेगी प्रीमियम सुविधा
नेक्सा सर्विस वर्कशॉप को एक खास डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है. इस वर्कशॉप में ज्यादातर काम डिजिटल है ताकि ग्राहकों का कम से कम वक्त लिया जा सके.
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने प्रीमियम शोरूम ‘नेक्सा’ के ज़रिए कार खरीदने के अनुभव को ग्राहकों के लिए और बेहतर बनाने का प्रयास किया था. इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने देशभर में अब ‘नेक्सा’ सर्विस वर्कशॉप खोलने का ऐलान किया है. इस प्रीमियम वर्कशॉप में ग्राहकों को नई तकनीक और सुविधा दी जाएगी. कंपनी ने गुरुग्राम में अपना पहला नेक्सा सर्विस वर्कशॉप लॉन्च कर दिया है. इस नेक्सा वर्कशॉप को फेज़ वाइज देशभर में खोला जाएगा. साल 2020 तक देशभर में 300 नेक्सा वर्कशॉप खोले जाने का कंपनी ने लक्ष्य रखा है.

मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ केनीची आयुकावा ने कहा, ‘मारुति के बदलाव में नेक्सा का बड़ा योगदान है. नेक्सा को ग्राहकों ने भी काफी पसंद किया है. अब हम नेक्सा सर्विस वर्कशॉप के ज़रिए ग्राहकों को एक अलग अनुभव से रूबरू करना चाहते हैं. ये वर्कशॉप प्रीमियम लाउंज और डिजिटल टेक्नोलॉजी से लैस है जो ग्राहकों को प्रीमियम फील देगा.’
नेक्सा सर्विस वर्कशॉप को एक खास डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है. इस वर्कशॉप में ज्यादातर काम डिजिटल है ताकि ग्राहकों का कम से कम वक्त लिया जा सके. वर्कशॉप के अंदर एक प्रीमियम लाउंज भी बनाया गया है जहां ग्राहक बैठकर इंतज़ार कर सकते हैं. इस दौरान ग्राहक मोबाइल एप्प के ज़रिए अपनी कार के सर्विस से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में ले सकता है.

इसी एप्प के ज़रिए ग्राहक अप्वाइंटमेंट भी ले सकते हैं. नेक्सा सर्विस में हर कार के लिए हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा जिसमें कार की फिटनेस से जुड़ी सारी जानकारी अपडेट की जाएंगी. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मारुति सुजुकी ने नेक्सा सर्विस के ज़रिए कार सर्विस को प्रीमियम और आसान बनाने की पूरी कोशिश की है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें