Maruti Suzuki Offers: आजकल बाजार में हर बजट रेंज की कार आराम से उपलब्ध हैं. लेकिन अभी कुछ ऐसे लोग हैं जो कि कार पर अधिक खर्च न करने की बजाय सस्ते में कार खरीदना चाहते हैं. (Maruti Suzuki Car Discount and Offers) अगर आप भी नई कार खरीदना की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट कम होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि लोकप्रिय कंपनी मारुति सुजुकी एक शानदार (Best Deal on Maruti Suzuki Car) ऑफर लेकर आई है. जिसके तहत ग्राहक कंपनी की तीन कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठकार उन्हें कम कीमत में खरीद सकते हैं.
मारुति सुजुकी नई कार खरीदने पर अपनी कारों पर अलग-अलग तरह के ऑफर दे रही है. इसमें डिस्काउंट ऑफर के साथ ही कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंल बोनस आदि शामिल हैं. आइए जानते हैं किन कारों पर मिल रहा है डिस्काउंट.
Maruti Suzuki Ignis पर 33,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है. इसके अलावा कार के मैनुअल वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
Maruti Suzuki Ciaz की बात करें तो इस कार पर भी 33,000 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है. हालांकि इसमें आपको कोई कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा. लेकिन इस कार पर कंपनी 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है.
Maruti Suzuki S-Cross भी कंपनी की लोकप्रिय कार है और अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इस पर कुल 47,000 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है. इसके Zeta वेरिएंट पर 17,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और बाकी मॉडल्स पर 12,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा 30,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट का भी लाभ उठाया जा सकता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.