मारुति सुजुकी ने एयरबैग में खराबी के चलते वापस मंगाई 17,362 कारें, कहीं आपकी कार भी तो नहीं, ऑल्टो, बलेनो का भी है लिस्ट में नाम

Written By: Rajneesh Updated by: Rajneesh 1
Updated Date:January 18, 2023 10:35 AM IST

मारुति सुजुकी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि प्रभावित हिस्से में एक खराबी की आशंका है, जिसके चलते हो सकता है कि वाहन दुर्घटना की स्थिति...

मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को बताया कि उसने ऑल्टो K10, ब्रेजा और बलेनो मॉडल के 17,362 कारों को खराब एयरबैग की जांच करने तथा उन्हें बदलने के लिए वापस लिया गया है.

Advertising
Advertising

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता ने शेयर बाजार को बताया कि प्रभावित मॉडल अल्टो K10, एस-प्रेसो, ईको, ब्रेजा, बलेनो और ग्रैंड विटारा हैं. ये आठ दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 के बीच बने हैं.

कंपनी ने कहा, 'इन वाहनों में मुफ्त में एयरबैग कंट्रोलर की जांच करने और जरूरत पड़ने पर बदलने के लिए वापस लिया जा रहा है.'

मारुति सुजुकी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि प्रभावित हिस्से में एक खराबी की आशंका है, जिसके चलते हो सकता है कि वाहन दुर्घटना की स्थिति में कुछ मामलों में एयरबैग और सीट बेल्ट प्रेटेंसर ठीक से काम न करे.

कंपनी बयान में यह भी कहा गया है कि जिन मॉडल में कमी बताई गई है उन वाहनों के ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जब तक कार के एयरबैग और सीट बेल्ट प्रेटेंसर को बदला नहीं जाता है, तब तक अत्यधिक सावधानी बरतें और हो सके तो वाहन न चलाएं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें