Maruti Suzuki S-Presso crash test: Maruti S-Presso का क्रैश टेस्ट, जानें मिले कितने स्टार

Maruti Suzuki S-Presso crash test: Global NCAP ने मारुति एस-प्रेसो के क्रैश टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है.

Published date india.com Updated: November 12, 2020 4:58 PM IST
Maruti Suzuki S-Presso crash test: Maruti S-Presso का क्रैश टेस्ट, जानें मिले कितने स्टार
फोटो @ facebook.com/MSArenaOfficial

Maruti Suzuki S-Presso crash test: Maruti Suzuki की माइक्रो-एसयूवी S-Presso को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 0 स्टार रेटिंग मिली है. ‘सेफर कार्स फॉर इंडिया’ प्रोग्राम के तहत किए गए इस क्रैश टेस्ट में एस-प्रेसो को यह रेटिंग एडल्ट प्रोटेक्शन में मिली है. वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में मारुति की इस छोटी कार को 2 स्टार रेटिंग मिली है.

Global NCAP ने क्रैश टेस्ट में मारुति एस-प्रेसो के मिड वेरियंट VXi को यूज किया है. इस वेरियंट में ड्राइवर साइड एयरबैग स्टैंडर्ड मिलता, जबकि फ्रंट पैसेंजर साइड एयरबैग ऑप्शन के रूप में मौजूद है. एस-प्रेसो के सिर्फ टॉप वेरियंट VXi+ में ड्यूल एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं.

मारुति की इस माइक्रो-एसयूवी में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 5500rpm पर 67bhp की पावर और 3500rpm पर 90Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन हैं.

किनती है कीमत?
मारुति की यह छोटी कार 4 वेरियंट में आती है. इसमें Std, LXi, VXi और VXi+ वेरियंट शामिल हैं. मारुति एस-प्रेसो की कीमत 3.70 लाख से 5.13 लाख रुपये के बीच है.

Hyundai Grand i10 Nios crash test (हुंडई ग्रैंड i10 Nios को 2 स्टार)
Global NCAP ने ह्यूंदै की पॉप्युलर कार ग्रैंड आई 10 नियोस के क्रैश टेस्ट का भी रिजल्ट जारी किया है. हुंडई की इस कार को क्रैश टेस्ट में 2 स्टार रेटिंग मिली है. अडल्ट प्रोटेक्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन, दोनों टेस्ट में इसे 2 स्टार दिए गए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.