By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा के1.5 लाख यूनिट बिके, अब भी है 6 महीने तक की वेटिंग
कंपनी जल्द ही मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा के पेट्रोल वर्जन को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा को पिछले साल भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था. भारतीय ग्राहकों ने इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को काफी पसंद भी किया. इंडियन कार ऑफ द ईयर 2017 का अवॉर्ड जीत चुकी मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा के हर महीने करीब 10,000 यूनिट बिक रहे हैं. खबरों के मुताबिक, लॉन्च होने के बाद से लेकर अब तक इस कार के करीब 1.5 लाख यूनिट बिक चुके हैं.
लेकिन, अभी भी इस कार का क्रेज़ लोगों में कम नहीं हुआ है. अभी भी मारुति विटारा ब्रेज़ा के कई वेरिएंट्स के लिए ग्राहकों को 6 महीने तक का इंतज़ार करना पड़ रहा है. हालांकि, कंपनी का मानना है कि गुजरात प्लांट में काम शुरू होने से जल्द ही ये वेटिंग टाइम भी कम हो जाएगा.
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा तीन ट्रिम लेवल- LDi, VDi और ZDi में उपलब्ध है. ये कार फिलहाल सिर्फ डीज़ल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है. कार में 1.3-लीटर DDiS 200 मल्टी-जेट डीज़ल इंजन लगा है जो 89 बीएचपी का पावर और 200Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है. कार की कीमत 7.24 लाख रुपये से शुरू होकर 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.
कंपनी जल्द ही मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा के पेट्रोल वर्जन को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि इस कार के पेट्रोल वर्जन में 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन लगा हो सकता है जिसका इस्तेमाल कंपनी मारुति सुजुकी बलेनो आरएस में भी करती है. ये पेट्रोल इंजन 100.5 बीएचपी का पावर और 150Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा कंपनी इसमें 1.4-लीटर VVT या 1.5-लीटर M15A पेट्रोल इंजन भी लगा सकती है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें