मर्सिडीज़-एएमजी जीएलसी43 4-MATIC कूपे भारत में लॉन्च, कीमत 74.80 लाख रुपये

ये कार महज़ 4.8-सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है.

Published date india.com Published: July 21, 2017 2:09 PM IST
Mercedes AMG GLC43 4-MATIC Coupe launched; Price in India starts at INR 74.80 lakh | मर्सिडीज़-एएमजी जीएलसी43 4-MATIC कूपे भारत में लॉन्च, कीमत 74.80 लाख रुपये

जर्मनी की मशहूर लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज़-बेंज़ ने भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नई मर्सिडीज़-एएमजी जीएलसी43 4-MATIC कूपे को लॉन्च किया. मर्सिडीज़-एएमजी जीएलसी43 4-MATIC कूपे को सीबीयू रूट के ज़रिए भारत में इम्पोर्ट किया जाएगा. मर्सिडीज़-एएमजी जीएलसी43 4-MATIC कूपे की कीमत 74.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंडिया) रखी गई है.

मर्सिडीज़-एएमजी जीएलसी43 4-MATIC कूपे में 3.0-लीटर V6 बाय-टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 362 बीएचपी का पावर और 520Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन को 9जी-ट्रॉनिक 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है. इस कार को ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से भी लैस किया गया है. ये कार महज़ 4.8-सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है.

मर्सिडीज़-एएमजी जीएलसी43 4-MATIC कूपे में ‘मर्सिडीज़ सेलेक्ट’ ड्राइविंग मोड दिया गया है जिसमें इको, कंफर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट प्लस और इंडिविजुअल शामिल है. कार में 19-इंच एलॉय व्हील, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललाइट, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.