Mercedes-AMG S 63 E Performance हुई लॉन्च, जानिए इस दमदार गाड़ी के फीचर और इसकी कीमत

Mercedes Benz ने भारत में S-क्लास रेंज के नए वेरिएंट AMG S 63 E को लॉन्च कर दिया गया है. भारतीय बाजार में इस गाड़ी की कीमत 3.30 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है.

Published date india.com Published: May 22, 2024 3:42 PM IST
Mercedes-AMG S 63 E Performance हुई लॉन्च, जानिए इस दमदार गाड़ी के फीचर और इसकी कीमत

Mercedes AMG S 63 E Performance Launched: Mercedes Benz ने भारत में S-क्लास रेंज के नए वेरिएंट AMG S 63 E को लॉन्च कर दिया गया है. हाइब्रिड 4L V-8 इंजन से लैस Mercedes-AMG S 63 E अब तक की सबसे दमदार S-क्लास गाड़ियों में से एक है. बता दें कि कंपनी ने भारतीय बाजार में इस गाड़ी की कीमत 3.30 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है. साथ ही इसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं.

Mercedes-AMG S 63 E की परफॉरमेंस

Mercedes-AMG S 63 E की परफॉरमेंस और पॉवरट्रेन की बात करें तो इसमें 4L का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है और साथ ही इसमें 13.1 kWh बैटरी मिलता है. इस गाड़ी के रियर एक्सेल पर इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 190 hp और 320 Nm पावर पैदा करता है. कंपनी का दावा है की ये गाड़ी 802 hp और 1,430 Nm मैक्सिमम आउटपुट देती है.

मर्सिडीज के नए S-क्लास वेरिएंट में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं. साथ ही कंपनी का कहना ही कि इस गाड़ी का स्प्रिंट टाइम 0 से 100 kmph मात्र 3.3 सेकंड है. साथ ही S63 में 8-ड्राइव मोड्स, 3-डिग्रीज स्टीयरिंग एंगल, एयर सस्पेंशन और एक्टिव रोल बार्स दिए गए हैं.

Mercedes-AMG S 63 E का डिजाइन और इंटीरियर

S 63 वेरिएंट में कई अपडेट किए गए हैं, जिसमें S क्लास वेरिएंट में पहली बार पैनामेरिकाना ग्रिल शामिल है. इसके साथ MANUFAKTUR अल्पाइन ग्रे पेंटवर्क, क्रॉस-स्पोक डिजाइन में 21-इंच AMG फोर्ज्ड व्हील और कॉन्ट्रास्टिंग लाल टॉपस्टिचिंग के साथ खास AMG नप्पा लेदर के गद्देदार सीट कवर जैसी अपीयरेंस के साथ ही उपलब्ध है.

इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें लेटेस्ट MBUX सॉफ्टवेयर दिया गया है और साथ ही इसमें नए AMG स्पेसिफिक ड्यूल स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है. इसके साथ मर्सिडीज के S-क्लास वेरिएंट में 12.8 इंच का MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले जैसे फीचर्स मिलता है. इसके S 63 में 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है और सुरक्षा के लिए ADAS फीचर, लेन असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर उपलब्ध हैं.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.