मर्सिडीज़-बेंज़ जी63 एएमजी 'एडिशन 463' और जीएलएस 63 एएमजी भारत में लॉन्च, कीमत 1.58 करोड़ रुपये से शुरू

मर्सिडीज़-एएमजी जी63 'एडिशन 463' की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 2.17 करोड़ रुपये वहीं, मर्सिडीज़-एएमजी जीएलस 63 की कीमत 1.58 करोड़ रुपये रखी गई है.

Published date india.com Published: June 15, 2017 11:16 AM IST
Mercedes Benz G63 AMG 'Edition 463' and GLS 63 AMG launched in India; Prices start at INR 1.58 Cr | मर्सिडीज़-बेंज़ जी63 एएमजी 'एडिशन 463' और जीएलएस 63 एएमजी भारत में लॉन्च, कीमत 1.58 करोड़ रुपये से शुरू

मर्सिडीज़-बेंज़ ने भारत में दो नए एएमजी प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं. इन दो प्रोडक्ट में मर्सिडीज़ जी63 एएमजी ‘एडिशन 463’ और जीएलएस 63 एएमजी शामिल है. मर्सिडीज़-एएमजी जी63 ‘एडिशन 463’ की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 2.17 करोड़ रुपये रखी गई है वहीं, मर्सिडीज़-एएमजी जीएलस 63 की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1.58 करोड़ रुपये रखी गई है.

G63 AMG 2

मर्सिडीज़-एएमजी जी63 ‘एडिशन 463’ में 5.5-लीटर V8 इंजन लगाया गया है जो 420kW का पावर और 760Nm का टॉर्क देता है. इस पावरफुल इंजन की बदौलत ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज़ 5.4 सेकेंड में पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटे की है. मर्सिडीज़-एएमजी जी63 ‘एडिशन 463’ को ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार करने के लिए इसे ऑफ-रोड रिडक्शन गियर और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन सिस्टम 4ETS से लैस किया गया है.

G63 AMG

मर्सिडीज़-एएमजी जीएलस 63 की बात करें तो इसमें 5.5-लीटर, V8 BITURBO इंजन लगा है जो 430 kW का पावर और 760Nm का टॉर्क देता है. इश एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी लगाया गया है. इसे मैसेज फंक्शन, THERMOTRONIC ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मेमरी पैकेज, हीटेड रियर सीट, हीटेड फ्रंट सीट, डबल सनब्लाइंड पैनारोमिक स्लाइडिंग सनरूफ, एंटी-थेफ्ट प्रोटेक्शन पैकेज जैसे फीचर्स से लैस किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.