मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लॉन्च किए दो नए लग्जरी मॉडल- Mercedes-AMG GLC 43 4MATIC Coupe और CLE 300 Cabriolet AMG Line

Mercedes Benz Launch मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने आज अपने टॉप-एंड वाहन लाइनअप- Mercedes-AMG GLC 43 4MATIC Coupé और CLE 300 Cabriolet AMG Line को भारत में लॉन्च कर दिया है.

Published date india.com Published: August 8, 2024 2:50 PM IST
मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लॉन्च किए दो नए लग्जरी मॉडल- Mercedes-AMG GLC 43 4MATIC Coupe और CLE 300 Cabriolet AMG Line

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने आज अपने टॉप-एंड वाहन लाइनअप- Mercedes-AMG GLC 43 4MATIC Coupé और CLE 300 Cabriolet AMG Line को भारत में लॉन्च कर दिया है. बता दें कि एएमजी जीएलसी 43 में अपने सेगमेंट का एकलौता 2.0 लीटर (एम139) फोर-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसकी तकनीकी प्रेरणा फॉर्मूला 1 से ली गई है. आइए जानते हैं इन दोनों प्रीमियम गाड़ियों की फीचर्स और कीमत.

Mercedes-AMG GLC 43 4MATIC Coupe फीचर और कीमत

एएमजी जीएलसी 43 में 2.0 लीटर (एम139) फोर-सिलेंडर इंजन दिया गया है. जो 310 किलोवाट (421 एचपी) और 500 एनएम के साथ अपने सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली है. इंजन तकनीकी प्रेरणा फॉर्मूला 1 से ली गई है. बता दें कि इंजन इलेक्ट्रिक एग्जॉस्ट गैस टर्बोचार्जर के साथ आता है जो क्लासिक “टर्बो लैग” को लगभग खत्म कर देता है. इसके इसमें एडजस्टेबल डंपिंग और रियर एक्सल स्टीयरिंग के साथ एएमजी राइड कंट्रोल सस्पेंशन दिया गया है. एएमजी डायनामिक प्लस पैकेज में स्पोर्टीनेस के लिए एएमजी परफॉरमेंस स्टीयरिंग व्हील, रेड ब्रेक कैलीपर्स, डायनामिक एएमजी इंजन माउंट और “रेस” ड्राइव प्रोग्राम दिया गया है.

इसके साथ पीछे की ओर एक फ्लोइंग ट्रांजिशन के साथ स्पोर्टी सिल्हूट, नई मर्सिडीज-एएमजी जीएलसी 43 कूपे का डिज़ाइन हाइलाइट है. साथ ही बर्मेस्टर® 3डी सराउंड साउंड सिस्टम पर 15 स्पीकर और 710W सिस्टम आउटपुट दिया गया है. नई Mercedes-AMG GLC 43 4MATIC Coupe की कीमत 110.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम कीमत) से शुरू होती है.

Mercedes-Benz CLE 300 Cabriolet AMG Line फीचर और कीमत

Mercedes-Benz CLE 300 Cabriolet के फीचर्स की बात करे तो इसमें AIRCAP®, AIRSCARF®, एकॉस्टिक फैब्रिक सॉफ्ट-टॉप, बर्मेस्टर 3D सराउंड साउंड, PM 2.5 फिल्टर के साथ एयर कंट्रोल, हैंड्स-फ्री एक्सेस और कीलेस-गो जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इस गाड़ी में 48v माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ M254 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर इंजन मौजूद है. भारतीय बाजार में इस गाड़ी की कीमत 110 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है.

इस लॉन्च पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया प्रबंध निदेशक और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा कि ‘GLC 43 4MATIC कूपे और CLE 300 कैब्रियोलेट AMG लाइन के साथ, हम प्रदर्शन और जीवनशैली वाले वाहनों की तलाश कर रहे भारतीय ग्राहकों के लिए दो बेहद वांछनीय टॉप-एंड वाहन लॉन्च कर रहे हैं. हमारे टॉप-एंड वाहन (TEV) ग्राहकों की मजबूत वफादारी को बढ़ावा देते हैं और ये दोनों वाहन TEV सेगमेंट की वांछनीयता को और बढ़ाएंगे.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अय्यर ने आगे कहा कि ‘पहली बार हम भारत में ‘वन मैन, वन इंजन’ की विशिष्टता के साथ AMG GLC 43 SUV कूपे की शुरुआत कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों को अत्याधुनिक मोटरस्पोर्ट्स तकनीक सुलभ हो रही है. AMG GLC 43 SUV भारत में सबसे सफल AMG रही है, नया मॉडल इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगा. दूसरी ओर CLE 300 में कैब्रियोलेट की भव्यता को स्पोर्टी डायनामिक्स के साथ जोड़ा गया है; यह मर्सिडीज-बेंज की ओपन एयर ड्रीम कार बनाने की परंपरा को जारी रखता है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.