MG Hector Plus 7-Seater: जल्द आ रही 7 सीट वाली Hector Plus, जानें खास बातें

MG Hector Plus का 6 सीटर मॉडल इस साल जुलाई में लॉन्च हुआ था, जिसमें दूसरी लाइन में दो कैप्टन सीट्स मिलती हैं.

Published date india.com Updated: December 18, 2020 7:59 PM IST
MG Hector Plus 7-Seater: जल्द आ रही 7 सीट वाली Hector Plus, जानें खास बातें
हेक्टर प्लस 6-सीटर मॉडल

MG Hector Plus 7-Seater: एमजी मोटर अगले साल जनवरी में 7-सीटर MG Hector Plus लॉन्च करेगी. Hector Plus का 6 सीटर मॉडल इस साल जुलाई में लॉन्च हुआ था, जिसमें दूसरी लाइन में दो कैप्टन सीट्स मिलती हैं. वहीं, 7-सीटर हेक्टर प्लस में दूसरी लाइन में बेंच सीट मिलेगी. मार्केट में इसकी टक्कर Mahindra XUV500 और आने वाली Tata Gravitas व 7-सीटर Hyundai Creta से होगी.

7-सीटर हेक्टर प्लस में क्या होगा अलग?
6 सीट वाले मॉडल के मुकाबले 7-सीटर मॉडल में सबसे बड़ा अंतर सीट्स का होगा. इसके अलावा 6-सीटर मॉडल से अलग बनाने के लिए 7-सीटर मॉडल में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए जा सकते हैं.

इंजन और गियरबॉक्स
7-सीटर हेक्टर प्लस में 6-सीटर मॉडल वाले इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. हेक्टर प्लस में इंजन के तीन ऑप्शन हैं. इनमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल, माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है. पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन है.

मिलेंगे शानदार फीचर्स
फीचर्स के मामले में भी 7-सीटर मॉडल 6-सीटर वर्जन के तरह ही रहने की उम्मीद है. इसमें 10.4 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, इनफिनिटी ऑडियो सिस्टम, ऐम्बिएंट लाइटिंग, हैंड्स-फ्री बूट ओपनिंग फंक्शन, पावर्ड फ्रंट सीट्स, हीटेड विंग मिरर्स, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स होंगे.

कितनी हो सकती है कीमत?
7-सीट वाली हेक्टर प्लस की कीमत 6-सीट वाले मॉडल के आसपास रहने की उम्मीद है. 6-सीटर हेक्टर प्लस का दाम 13.74 लाख से 19.69 लाख रुपये के बीच है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.