MG Motor इंडिया ने पेश किया Cyberster- EV, 3.2 में सेकंड में पकड़ लेती 100 Km/H की रफ्तार, जानिए इस स्पोर्ट्सकार से जुड़ी सभी जानकारी

चाइनीज कार निर्माता SAIC के स्वामित्व वाली MG Motor इंडिया और भारतीय JSW ग्रुप ने भारत में इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल रोडस्टर, Cyberster का अनावरण कर दिया है.

Published date india.com Published: March 20, 2024 3:22 PM IST
MG Motor इंडिया ने पेश किया Cyberster- EV, 3.2 में सेकंड में पकड़ लेती 100 Km/H की रफ्तार, जानिए इस स्पोर्ट्सकार से जुड़ी सभी जानकारी

MG Motor इंडिया और भारत के JSW ग्रुप ने साथ मिलकर ने ऑल-इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल रोडस्टर, Cybester का अनावरण किया है. कम्पनी का कहना है कि साईबस्टर 3.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. लेकिन इस बात की आधिकारिक सुचना नहीं दी गई कि भारत में यह बिक्री के लिए कब आएगी. बता दें कि इस स्लीक डिजाइन और स्पोर्टी लुक इसके पुराने वर्जन की याद दिलाता है.

कैसा है MG Cyberster का डिज़ाइन?

MG Cyberster ओपन-टॉप, टू-डोर स्पोर्ट्सकार इसे मस्कुलर लुक देती है. साथ ही स्वेप्टबैक हेडलाइट्स और आगे की तरफ एलईडी हेडलाइट्स और आगे की तरफ इसकी झुकी हुई नाक इसे और ऐरोडाईनैमिक बनाता है. साथ ही इसका ऐरो-शेप टेल लाइट इसे और सुंदर लुक देता है. इसके साथ इसमें इलेक्ट्रॉनिक सिजर डोर दिए गए हैं जो आमतौर पर सुपरकार्स या उच्च-कीमत वाली गाड़ियों में ही दी जाती है.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

MG Cyberster के परफॉरमेंस

एमजी साइबरस्टर अंतरराष्ट्रीय स्तर दो विकल्प देता है. एक डुअल मोटर वेरिएंट जिसमें 77 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो इसे 535 bhp और 725 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. कम्पनी का दावा है कि यह गाड़ी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 3.2 सेकंड में पकड़ लेती है. साथ ही सिंगल मोटर वेरिएंट में 64 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो इसे 308 bhp और रियर-व्हील ड्राइव देता है, जिसकी अनुमानित सीमा 520 किमी बताया जा रहा है.

भारत में कब लॉन्च होगी MG Cyberster और क्या है इसकी कीमत?

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कम्पनी ने MG Cyberster को वर्ष 2024 के बीच में भारत सहित दुनियाभर में इसके लॉन्च का प्लान कर रहा है. साथ ही चर्चा है कि इसकी अनुमानित कीमत £50,000 भारतीय रुपयों में करीब 53 लाख हो सकती है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.