MINI चार्ज एडिशन भारत में हुई लॉन्च, सिर्फ 20 लोग ही खरीद सकेंगे
Mini India ने नई मिनी चार्ज्ड एडिशन लॉन्च कर दी है। यह गाड़ी एक लिमिटेड एडिशन है. यानी इस इसे देशभर में सिर्फ 20 लोग ही खरीद सकेंगे. कंपनी भारतीय बाजार में इसे कंप्लीट्ली-बिल्ट-यूनिट (CBU) के तौर पर लेकर आएगी. भारतीय बाजार में इसकी कीमत 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
नई दिल्ली : Mini India ने नई मिनी चार्ज्ड एडिशन लॉन्च कर दी है। यह गाड़ी एक लिमिटेड एडिशन है. यानी इस इसे देशभर में सिर्फ 20 लोग ही खरीद सकेंगे. कंपनी भारतीय बाजार में इसे कंप्लीट्ली-बिल्ट-यूनिट (CBU) के तौर पर लेकर आएगी. भारतीय बाजार में इसकी कीमत 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
मिनी चार्ज्ड एडिशन मिनी-3 डोर कूपर SE पर ही आधारित है और यह फर्स्ट लिमिटेड एडिशन है. इसमें फीचर्स के तौर पर चिली रेड एक्सटीरियर कलर के साथ सफेद रंग की मल्टीटोन रूफ दी है. साथ ही हेडलाइट और टेललाइट रिंग्स, डोर हैंडल्स, लोगो, टेलगेट हैंडल पर एस्पेन व्हाइट ट्रिम का इस्तेमाल किया गया है. कार का डिजाइन काफी मॉडर्न है और 17 इंच के पावर स्पोक एलॉय व्हील्स काफी प्यारे नजर आते हैं.
इंटीरियर में कंपनी ने मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील को नापा लेदर के साथ रखा है. 12.7 इंच का डिजिटल मल्टीफंक्शन इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलती है जिसे ब्लैक पैनल डिजाइन के साथ दिया गया है. इसके अलावा 8.8 इंच की हाई-रेश्योल्यूशन, फुल-कलर टचस्क्रीन इसमें दिया गया है. बाकी एनर्जेटिक येलो रंग का इस्तेमाल भी स्टार्ट/स्टॉप टोगल स्विच, गियर लिवर और डोर सिल्स पर यूनीक बैजिंग में देख सकते हैं.
ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी में 32.6 kWH की बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज पर 270 किलोमीटर तक की रेंज देती है. इसमें दी गई मोटर 184 bhp की पावर और 270 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 7.3 सेकंड्स का वक्त लगता है. 50 kW DC फास्ट चार्ज से चार्ज करते हैं गड़ी तो 0 से 80 फीसदी 36 मिनट में चार्ज हो जाएगी. वहीं, 2.3 kW AC चार्जर से चार्ज करने पर 9 घंटे 43 मिनट का वक्त लगता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें