5 Most Affordable Electric Cars: बजट में ईको-फ्रेंडली ड्राइविंग का मजा!
बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के चलते, लोग अब इलेक्ट्रिक कारों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के साथ, कई कंपनियाँ बजट-फ्रेंडली विकल्प पेश कर रही हैं।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण अब ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक कारों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसका असर यह हुआ है कि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी धीरे-धीरे विकसित हो रहा है, जिससे नए कार खरीदार ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) को प्राथमिकता देने लगे हैं। आज हम आपको सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे। यदि आप भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो इस लिस्ट में अपने बजट के अनुसार अच्छी कार जरूर ढूंढ सकेंगे।
1. MG Comet EV
इस लिस्ट में पहला नाम MG Comet का है, जो भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मानी जाती है। यह तीन दरवाजों के साथ आती है और इसमें 17.3 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 230 किमी तक की रेंज देती है। इसकी बैटरी 42 PS की पावर और 110 Nm का मैक्स टॉर्क जनरेट करती है। इसमें आपको वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है। MG Comet EV की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
2. Tata Tiago EV
इस लिस्ट में दूसरा नाम Tata Tiago का है, जिसमें दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं: 19.2 kWh और 24 kWh, जो क्रमशः 250 और 315 किलोमीटर तक की रेंज देते हैं। इस कार को 50 kW DC फास्ट चार्जर से कनेक्ट करने पर, इसकी बैटरी 57 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। छोटे रेंज मॉडल का इलेक्ट्रिक मोटर 60 bhp की पावर और 105 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि उच्च रेंज मॉडल 74 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी कीमत 8.69 लाख रुपये से लेकर 12.04 लाख रुपये के बीच है।
3. Citroen eC3
इस लिस्ट में तीसरा नाम फ्रांस की कंपनी Citroen का है, जिसने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक हैचबैक कार Citroen eC3 लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 11.50 लाख रुपये है। Citroen eC3 में 29.2 kWh की बैटरी पैक है, जो 57 bhp की पावर और 143 Nm का टार्क जनरेट करती है। इसे 57 मिनट में फास्ट चार्जर की मदद से 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
4. Tata Tigor EV
टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक सेडान Tata Tigor EV की मौजूदा एक्स-शोरूम प्राइस 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 26 kWh की बैटरी पैक है, जो 55 kW की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह कार एक बार फुल चार्ज करने पर 315 किमी की रेंज देती है। इसके अलावा, इस कार को नए रंग “मैग्नेटिक रेड” में भी पेश किया गया है, जिसमें मल्टी-मोड रेजेन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी शामिल है।
5. Tata Nexon EV
इस लिस्ट में अगला नाम Tata Nexon EV का है, जो टाटा की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है। इसमें सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) शामिल है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.