कार-बाइक चलाने से पहले रट लें ये 10 नियम, वरना 3 साल की हो जाएगी जेल, भरेंगे मोटा जुर्माना
अगर आप अक्सर पार्टी में ड्रिंक लेकर ड्राइव करते हैं, तो संभल जाइए. नए नियमों के तहत, शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर आपको 10000 का जुर्माना और 6 महीने की जेल हो सकती है.
नए नियमों के मुताबिक, बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए तो आपको 1 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा.
हमारे देश में रोड एक्सीडेंट (Road Accident In India) की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है. रोडवेज मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन भारत में औसतन करीब 1263 सड़क हादसे होते हैं. इनमें 474 लोगों की मौत हो जाती है. हर घंटे की बात करें, तो औसतन 55 सड़क हादसे होते हैं. सड़क हादसों को रोकने या कम करने और रोड सेफ्टी को बढ़ाने के लिए सरकार ने नियमों को पहले से ज्यादा सख्त कर दिया है. ये 10 नए नियम 1 मार्च 2025 से ही लागू हो चुके हैं. इसके मुताबिक, शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर आपको अब पहले के मुकाबले 10 गुना जुर्माना देना पड़ेगा. आइए जानते हैं रोड सेफ्टी के कौन से हैं 10 नियम:-
1.ड्रंक एंड ड्राइव पर 15 हजार तक का जुर्माना
- अगर आप अक्सर पार्टी में ड्रिंक लेकर ड्राइव करते हैं, तो संभल जाइए. नए नियमों के तहत, शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर आपको 10000 का जुर्माना और 6 महीने की जेल हो सकती है.
- पहले जुर्माने की रकम 1 से 1500 रुपये थी. अगर आपने अपनी गलती रिपीट की,तो 15,000 रुपये का जुर्माना देना होगा. वहीं, 2 साल की जेल हो सकती है.
ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! इस शहर में AI काटेगा चालान, जानें कैसे काम करेगा?
2. बिना हेलमेट निकले तो भरेंगे 1000 रुपये
- अगर आप बाइक चलाते हैं और अक्सर बिना हेलमेट के निकल जाते हैं, तो अब ऐसा करना महंगा पड़ सकता है. नए नियमों के मुताबिक, बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए तो आपको 1 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा.
- इसके साथ ही आपका ड्राइविंग लाइसेंस अगले 3 महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है. पहले हेलमेट नहीं पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लगता था.
3. ड्राइविंग के समय फोन पर बात किया तो 5000 तक का जुर्माना
- अगर आप ड्राइव करते समय फोन पर बात करने पर पहली बार पकड़े जाते हैं, तो आपको 500 रुपये का जुर्माना देना होगा.गलती दोहराने पर 5000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा.
4. सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 1000 रुपये का जुर्माना
- ड्राइव करते समय कार का सीट बेल्ट लगाना जरूरी है. आप चाहें आगे बैठे या बैक सीट ये नियम फॉलो करना होगा.
- सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा. पहले 100 रुपये का फाइन लिया जाता था.
5. टू-व्हीलर पर 3 सवारी पड़ेगा भारी
- अगर आप एक बाइक पर 3 सवारी करते हैं, तो 1 हजार का जुर्माना देना पड़ेगा. खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाई या किसी तरह का स्टंट किया तो 5 हजार का जुर्माना भरना पड़ेगा.
- पब्लिक रोड पर रेसिंग की, तो 5 हजार भरने होंगे. पहले एक बाइक पर ट्रिपलिंग करने पर 100 रुपये का जुर्माना लगता था. पब्लिक रोड पर स्टंट या रेसिंग करते पकड़े जाने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाता था.
6. नाबालिग ने ट्रैफिक नियम तोड़े तो?
- अगर 18 साल के उम्र के लड़के या लड़कियां ड्राइव करते हैं और ट्रैफिक रूल तोड़ते हैं, तो उन्हें 3 साल की जेल हो सकती है. नाबालिग के माता-पिता पर भी एक्शन होगा. उन्हें 25 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा.
- इसके साथ ही 1 साल के लिए गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया जाएगा. 25 साल की उम्र तक ड्राइविंग लाइसेंस बनने पर बैन लग जाएगा.
7. एंबुलेंस का रास्ता रोका तो?
- अगर आपने एंबुलेंस और इमरजेंसी सर्विसेज का रास्ता रोका, तो आपको 10 हजार रुपये का फाइन देना होगा. पहले ऐसा करने पर 1 हजार का जुर्माना भरना होता था.
8. गाड़ी में ओवरलोडिंग पर 20 हजार की चपत
- अगर रेड सिग्नल पर जंपिंग की, तो आपसे 5 हजार बतौर जुर्माना वसूला जाएगा. गाड़ी में ओवरलोडिंग करने पर अब 20 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा.
9. बिना इंश्योरेंस के ड्राइविंग करना
- अगर आप बिना वैलिड इंश्योरेंस के गाड़ी चला रहे हैं, तो ये आपकी जेब पर भारी पड़ने जा रहा है. ऐसा करते पकड़े जाने पर 2,000 का जुर्माना और/या 3 महीने की जेल और सामुदायिक सेवा का सामना करना पड़ सकता है.
- दोबारा गलती करने पर 4,000 का जुर्माना देना होगा.पहले ऐसा करने पर 200 से 400 रुपये का फाइन लगता था.
10. पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बिना ड्राइविंग
- अगर आपने पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बिना या इनवैलिड PUC के गाड़ी चलाई और पकड़े गए, तो अब से 1000 रुपये के बजाय 10 हजार का जुर्माना भरना पड़ेगा.
- इस केस में जुर्माना के साथ-साथ 6 महीने की जेल और कम्युनिटी सर्विस की भी सजा हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें