By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Mahindra Thar Crash Test: Mahindra Thar का क्रैश टेस्ट, जानें इस ऑफ-रोड SUV को मिले कितने स्टार
Mahindra Thar Crash Test: Global NCAP के क्रैश टेस्ट में Thar को मिली रेटिंग इसे भारत की सुरक्षित ऑफ-रोडर एसयूवी बनाती है.
Mahindra Thar Crash Test: Mahindra Thar लवर्स के लिए एक गुड न्यूज है. Global NCAP के क्रैश टेस्ट में Thar को 4 स्टार रेटिंग मिली है. यह रेटिंग Mahindra Thar को भारत की सुरक्षित ऑफ-रोडर एसयूवी बनाती है. थार को एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन, दोनों ही टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली है.
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में महिंद्रा थार का ओवरऑल स्कोर 17 में से 12.52 पॉइंट था. वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इस ऑफ-रोडर एसयूवी को 49 में 41.11 पॉइंट मिले हैं. बता दें कि Global NCAP ने थार का क्रैश टेस्ट Safer Cars For India (भारत के लिए सुरक्षित कार) के तहत किया है.

इंजन ऑप्शन
नई महिंद्रा थार को पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में बाजार में उतारा गया है. इस ऑफ-रोड एसयूवी में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 152hp की पावर जेनरेट करता है. डीजल इंजन 2.2-लीटर का है, जो 132hp की पावर जेनरेट करता है.
थार के दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें 4-वील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड मिलता है. यह ऑफ-रोड एसयूवी हार्ड-टॉप, फिक्स सॉफ्ट-टॉप और रिमूवेबल सॉफ्ट-टॉप ऑप्शन में उपलब्ध है.

फीचर्स की लंबी लिस्ट
नई थार कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है. इसमें LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, फैक्ट्री फिटेड हार्ड टॉप, फ्रंट फेसिंग रियर सीट्स, कलर एमआईडी के साथ ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऐपल कारप्ले, ऐंड्रॉयड ऑटो और नेविगेशन के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लामेट कंट्रोल, रूफ माउंटेड स्पीकर्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर हैं.
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इस ऑफ-रोड एसयूवी में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, डिस्प्ले के साथ रियर पार्किंग सेंसर्स, सेंट्रल लॉकिंग और मैनुअल डे-नाइट रियर व्यू मिरर जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें