Kia Carnival से Mercedes E Class तक, अक्टूबर 2024 में ये 5 गाड़ियां होंगी लॉन्च

Written By: Shantanoo Mishra Updated by: Shantanoo Mishra
Updated Date:September 30, 2024 3:26 PM IST

अक्टूबर में बड़े ब्रांड जैसे Kia, Nissan और Mercedes अपने प्रोडक्ट लॉन्च की तयारी में जुटी हुई है. आइए जानते हैं, अक्टूबर 2024 में होने वाले कार लॉन्च की लिस्ट.

October 2024 Car Launch List: सितंबर महीना ऑटोमेशन इंडस्ट्री के लिए काफी व्यस्त महीना रहा. इस महीने में कई बड़े लॉन्च हुए. वहीं, अब अक्टूबर शुरू होने वाला है और इस महीने में भी कुछ बड़े लॉन्च होने वाले हैं. बता दें कि अक्टूबर त्योहारों का महीना है और इस महीने में कुछ बड़े ब्रांड जैसे किआ, निसान और मर्सिडीज अपने प्रोडक्ट लॉन्च की तयारी में जुटी हुई है. आइए जानते हैं, अक्टूबर 2024 में होने वाले कार लॉन्च की लिस्ट.

Advertising
Advertising

2024 Kia Carnival और Kia EV9

अक्टूबर के पहले सप्ताह में किआ अपने दो प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है. इसमें 2024 Kia Carnival और Kia EV9 शामिल है. Kia Carnival की बात करें तो इसे दो वेरिएंट- लिमोजीन और लिमोजीन प्लस में लॉन्च किया जाएगा. इस सात सीटर गाड़ी में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. साथ ही इसके 2.2 L डीजल इंजन की क्षमता 193 PS व 441 Nm हो सकती है और इसमें 8-स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा.

वहीं Kia EV9 की बात करें तो उम्मीद है कि इसमें ड्यूल मोटर के साथ 99.8 kWh बैटरी पैक मिल सकता है. साथ ही इसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है. हालांकि अभी इन दोनों गाड़ियों की कीमत और सभी फीचर्स को नहीं बताया गया है.

Nissan Magnite Facelift

हालही में निसान ने Nissan Magnite facelift का टीजर जारी किया था. उम्मीद है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसे भी लॉन्च कर दिया जाएगा. इस गाड़ी में पहले से बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए फीचर्स मिल सकते हैं. हालांकि कहा यह जा रहा है कि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. ये गाड़ी मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों में विकल्प में उपलब्ध हो सकता है.

BYD eMAX 7

BYD अपने e6 मॉडल के फेसलिफ्ट यानी BYD eMAX 7 को अक्टूबर में लांच कर सकता है. यहां तक कि कंपनी ने पहले 1000 बुकिंग पर कुछ खास बेनिफिट देने की घोषणा कर दी है. इस गाड़ी में 12.8 इंच के इंफोटेनमेंट में मिल सकता है, साथ पैनारोमिक सनरूफ, वायरलैस फोन चार्जर, वैंटीलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकता है. वैश्विक बाजार में यह दो पॉवरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है, लेकिन भारत में किसे लॉन्च किया जाएगा, इसे देखना बाकि है.

2024 Mercedes-Benz E-Class LWB

प्रीमियम कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज भी अक्टूबर में अपने 2024 E-Class को लॉन्च करने वाला है. इसे पहले से आकर्षक लुक दिया गया है. इसमें 14.4 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और आगे बैठे यात्री के लिए अलग से 12.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. 2024 E-Class को दो इंजन वकल्प- 2 L टर्बो पेट्रोल और 2 L डीजल इंजन में आएगी. अभी इस गाड़ी की कीमत से पर्दा उठना बाकि है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें