ओला इलेक्ट्रिक ने बनाया 10 लाख गाड़ियों का रिकॉर्ड

Written By: Ankit Dubey Updated by: Ankit Dubey
Updated Date:September 17, 2025 5:25 PM IST

ओला इलेक्ट्रिक ने 4 साल में 10 लाख गाड़ियों का उत्पादन कर इतिहास रचा। रोडस्टर X+ और भारत सेल से बने नए मॉडल लॉन्च, लक्ष्य #EndICEAge

ओला इलेक्ट्रिक, जो भारत की सबसे बड़ी ईवी (Electric Vehicle) कंपनी है, ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी स्थित अपने futurefactory से 10 million गाड़ी का निर्माण किया। यह रिकॉर्ड ओला ने सिर्फ चार साल में बनाया है, क्योंकि कंपनी ने 2021 में ही उत्पादन शुरू किया था।

Advertising
Advertising

इस खास मौके पर ओला ने रोडस्टर X+ स्पेशल एडिशन लॉन्च किया। यह स्कूटर गहरे नीले रंग में है, जिस पर लाल रंग के आकर्षक डिजाइन दिए गए हैं। सीट, रिम और बैटरी पैक पर dual-tone फिनिश है। साथ ही, इसकी डिजाइन में पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है। इसमें रीसाइकिल कॉपर से बने बैज और electroplated बार एंड्स का इस्तेमाल किया गया है।

ओला की सफलता का बड़ा कारण उसके S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर और हाल ही में लॉन्च की गई रोडस्टर X बाइक है। कंपनी ने अपने yearly “Sankalp” event में यह भी घोषणा की कि अब उसके वाहनों में नया 4680 भारत सेल इस्तेमाल होगा। इसके साथ S1 Pro+ और रोडस्टर X+ मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं। इनकी कीमत ₹1,69,999 और ₹1,89,999 रखी गई है और डिलीवरी नवरात्रि से शुरू होगी।

इसके अलावा, ओला ने Sports स्कूटर category में भी कदम रखा है। नया S1 Pro Sport स्कूटर ₹1,49,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा और इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 से शुरू होगी।

ओला इलेक्ट्रिक का कहना है, “हमारा लक्ष्य है #EndICEAge और भारत को global ईवी हब बनाना।”

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें