बिना गलती के पुलिस ने काट दिया ऑनलाइन चालान? ऐसे करें चैलेंज

अगर आपका चालान काटा गया है और आपको लगता है कि ट्रैफिक पुलिस ने आपका चालान गलती से काट दिया है या फिर आपकी कोई गलती नहीं होने के बाद भी पुलिस ने आपका चालान काटा है, ऐसी स्थिति में आपके पास भी कई तरह के अधिकार हैं...

Published date india.com Updated: April 3, 2022 7:25 PM IST
बिना गलती के पुलिस ने काट दिया ऑनलाइन चालान? ऐसे करें चैलेंज
प्रतीकात्मक फोटो

यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए बहुत जरूरी है. इससे आप स्वयं और सड़क पर चलने वाले बाकी लोग भी सुरक्षित रहते हैं. यातायात नियमों में आपके वाहन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स सहित, सिग्नल का पालन करना, सीट बेल्ट, सभी तरह की सड़कों के मुताबिक अलग-अलग स्पीड लिमिट का पालन करने सहित कई नियम हैं. इन नियमों को तोड़ने वालों का ट्रैफिक पुलिस चालान काटती है. पहले तो पुलिस रोकती थी और तब चालान काटती थी लेकिन टेक्नॉलॉजी के इस दौर में अब पुलिस मोबाइल के कैमरे से फोटो खींचकर ही चालान काट देती है. ऐसे में चालान काटना तो आसान हुआ है लेकिन कई लोगों की शिकायत यह भी है कि बिना किसी नियम के तोड़े भी लोगों के चालान काट दिए जाते हैं. चालान से जुड़ी इस तरह की समस्याएं लोग सोशल मीडिया से लेकर कई अन्य माध्यमों से भी करते रहते हैं. अगर आपके साथ भी कभी ऐसा होता है कि आपकी बिना गलती के पुलिस ने चालान काट दिया तो इस स्थिति में क्या करना है…इसके लिए पहले अपने अधिकार जान लीजिए

अगर आपका चालान काटा गया है और आपको लगता है कि ट्रैफिक पुलिस ने आपका चालान गलती से काट दिया है या फिर आपकी कोई गलती नहीं होने के बाद भी पुलिस ने आपका चालान काटा है, ऐसी स्थिति में आपके पास भी कई तरह के अधिकार हैं.

ऑनलाइन चालान काटे जाने की सुविधा आने के बाद गलत काटे जाने को लेकर लोगों की शिकायतें भी काफी ज्यादा बढ़ी हैं. कई मामले तो ऐसे हैं जिनको प्रूफ कर पाना भी संभव नहीं होता है. जैसे किसी की गाड़ी का प्रेशर हॉर्न के नाम पर चालान काट दिया जाए जबकि वाहन में प्रेशर हॉर्न लगा ही नही है.

अगर आपका गलत चालान किसी ट्रैफिक पुलिस वाले ने काट दिया है तो पहले ट्रैफिक पुलिस सेल से संपर्क करें. गलत चालान काटे जाने की स्थिति पर सबसे पहले आपको करीबी ट्रैफिक पुलिस सेल में जाना चाहिए और संबंधित अधिकारी से बात करें. पूरी घटना को विस्तार से बताएं और उन्हें समझाएं कि आपका चालान गलत है. पुलिस ने गलतफहमी में या किसी और कारण से आपका चालाना काटा है. अगर कोर्ट यह मान लेता है तो चालान रद कर देगा और आपको चालान भरने की जरुरत नहीं होगी.

कोर्ट में करें चैलेंज

अगर ट्रैफिक पुलिस सेल में आपकी बात मान ली जाती है तो वहां से भी आपका चालान वापस रद हो जाएगा, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि आपका चालान सही काटा है तो वह चालान का रद नहीं करते हैं तो इसके बाद आपके पास कोर्ट जाने का भी रास्ता साफ है. चालान को आप कोर्ट में चैलेज कर सकते हैं, जहां आप अपनी बात रखेंगे और कोर्ट को बताएंगे कि आप किस वजह से उस चालान को चैलेंज कर रहे हैं तो कोर्ट में आपको बताना होगा कि आपकी ओर से कोई भी गलती नहीं की गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.