By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Renault Cars Price hike: नए साल में महंगी हो जाएंगी Renault Kwid, Triber और Duster, जानें वजह
Renault Cars Price hike: Renault ने घोषणा की है कि 1 जनवरी से वह अपनी कारों के दाम बढ़ा देगी.
Renault Cars Price hike: Renault Kwid, Triber और Duster नए साल से महंगी हो जाएंगी. Renault ने घोषणा की है कि 1 जनवरी से वह अपनी कारों के दाम 28 हजार रुपये तक बढ़ा देगी. कीमत में इजाफा कारों के वेरियंट और मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगा. रेनॉ ने कहा है कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते वह अपनी कारों की कीमत बढ़ा रही है.
अभी रेनॉ की कारों की कीमत
रेनॉ के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में भारतीय बाजार में तीन कारें- Kwid, Triber और Duster हैं. अभी क्विड की कीमत 2.99 लाख से 5.12 लाख रुपये के बीच है. ट्राइबर के दाम 5.12 लाख से 7.34 लाख रुपये के बीच हैं. वहीं, डस्टर की कीमत 8.59 लाख से 13.59 लाख रुपये के बीच है. ये कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं.
दूसरी कंपनियां भी बढ़ाएंगी कारों की कीमत
रेनॉ ही नहीं, नए साल में कई दूसरी कार कंपनियां भी भारतीय बाजार में मौजूद अपनी कारों की कीमत में इजाफा करेंगी. इनमें महिंद्रा, हुंडई, मारुति समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं, जो जनवरी से अपनी कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं.
जल्द आने वाली है Renault Kiger
दूसरी ओर, रेनॉ इंडियन मार्केट में साल 2021 में नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने वाली है. इसे Renault Kiger नाम से बाजार में उतारा जाएगा. यह कंपनी की भारतीय बाजार में सबसे छोटी और सबसे सस्ती एसयूवी होगी. मार्केट में इसकी टक्कर मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सॉन, किआ सॉनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड इकोस्पोर्ट और निसान की आने वाली मैग्नाइट एसयूवी से होगी.
रेनॉ ने हाल में काइगर का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था. यह छोटी एसयूवी ट्राइबर एमपीवी वाले CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. काइगर का इंटीरियर काफी हद तक ट्राइबर जैसा होगा. हालांकि, ट्राइबर के मुकाबले इसके कैबिन में कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे. यह सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. इसमें इंजन के दो ऑप्शन मिलेंगे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें