रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 750 की टेस्टिंग पूरी, साल के अंत तक भारत में होगी लॉन्च

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 750 की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है.

Published date india.com Published: August 1, 2017 1:53 PM IST
Royal Enfield Continental GT 750 spotted while final test runs; India launch by year end | रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 750 की टेस्टिंग पूरी, साल के अंत तक भारत में होगी लॉन्च

रॉयल एनफील्ड बहुत जल्द एक नई बाइक कॉन्टिनेंटल जीटी 750 को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 750 की बीते कई दिनों से टेस्टिंग चल रही थी और बताया जा रहा है कि ये टेस्टिंग पूरी भी हो चुकी है. खबर है कि रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 750 को इस साल के अंत तक लॉन्च भी कर दिया जाएगा.

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 750 में 750 सीसी, ट्विन-सिलिंडर इंजन लगा होगा जो 50 बीएचपी का पावर और 60Nm का टॉर्क देगा. इस इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन यूनिट से लैस किया जाएगा. डिजाइन और लुक के मामले में ये बाइक रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 553 सीसी की तरह ही नज़र आएगी.

Continental GT 750 Spy

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 750 का भारतीय बाज़ार में सीधा मुकाबला हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 से होगा. हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.14 लाख रुपये रखी गई है. रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 750 की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है.

Image Courtesy – Powerdrift

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.