September 2024 Car Launch: सितंबर महीने में ये गाड़ियां होने जा रही हैं लॉन्च, देखिए पूरी लिस्ट
सितंबर महीना ऑटो इंडस्ट्री के लिए बहुत है महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस महीने में Tata Curvv, Hyundai Alcazar और MG Windsor EV लॉन्च होने जा रही है.
September 2024 Car Launch List: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए सितंबर का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहें वाला है. इस महीने कई बड़े लॉन्च इवेंट हैं, जिनपर सभी की नजर रहेगी. बता दें कि सितंबर महीने में Tata Curvv, Hyundai Alcazar, MG Windsor EV जैसे बड़े लॉन्च हैं. त्यौहारी मौसम ये सभी लॉन्च इंडस्ट्री के महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं इस महीने लॉन्च होने जा रहे सभी गाड़ियों की लिस्ट.
Tata Curvv ICE
टाटा 2 सितंबर को अपने नए Tata Curvv ICE के प्राइस का खुलासा करेगा. इस गाड़ी को पिछले महीने पेश किया गया था. ये कार चार वेरिएंट- स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और अकम्पलिश्ड में उपलब्ध होगी. साथ ही इसमें 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं- 1.2 l डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (Hyperion), 1.2 l टर्बो पेट्रोल इंजन (Revotron) और 1.5 l डीजल इंजन. साथ ही इस गाड़ी में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो, पैनारोमिक सनरूफ, 9 स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Hyundai Alcazar Facelift
सितंबर में हुंडई भी अपने Hyundai Alcazar Facelift को पेश करने जा रहा है. इस गाड़ी का लॉन्च 9 सितंबर को होगा. ये गाड़ी 1.5 l टर्बो-पेट्रोल या 1.5 l डीजल इंजन में उपलब्ध हो सकती है. साथ ही इसमें 70 से अधिक सेफ्टी फीचर्स को जोड़े गए हैं, जिसमें ADAS भी शामिल है. इसके साथ इस गाड़ी के लुक की बात करें तो इसमें LED लाइट बार, H शेप LED DRL, नए डिजाइन किए गए ग्रिल और 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
MG Windsor EV
भारत के लिए एमजी की तीसरी इलेक्ट्रिक और पहली इंटेलिजेंट सीयूवी MG Windsor EV को 11 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. वैश्विक बाजार में Windsor EV दो बैटरी ऑप्शन- 37.9 kWh और 50.6 kWh में उपलब्ध है. लेकिन जानना यह जरूरी होगा कि भारत में वर्जन को लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ अनुमान है कि इस गाड़ी में EBD के साथ ABS, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर जैसे फीचर मिल सकते हैं. वहीं इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) हो सकती है.
Mercedes-Maybach EQS 680
मर्सिडीज अपने नए इलेक्ट्रिक सेगमेंट Mercedes-Maybach EQS 680 को भारत में 5 सितंबर को लॉन्च कर सकता है. वैश्विक स्तर पर Maybach EQS 680 में ड्यूल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है. वहीं कम्पनी का दावा है कि इस गाड़ी 107.8 kWh के बैटरी पैक की रेंज 600 km है. इसके साथ इस गाड़ी में 15 बरमेस्टर 4D सराउंड स्पीकर दिए गए हैं और सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा के साथ ADAS फीचर मिलता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें