नई दिल्ली। Tata Motors की गाड़ियों की बात करे तो वो एकदम दमदार होती है उन्ही गाड़ियों में से एक Tata की हैचबैक Altroz के बारे में तो आप सभी को पता ही होगा। यह गाड़ी मार्किट में अपनी एक अलग ही धुन बनाये हुए है उसी धुन को बरक़रार रखने के लिए Tata Motors ने Altroz के 2 नए वेरिएंट्स – XM और XM(S) को मार्किट में उतारा है आज के इस आर्टिकल में हम इन्हीं 2 नए वेरिएंट्स के बारे में बताएंगे।
Tata Altroz XM वेरिएंट की कीमत 6.90 लाख रूपये (एक्स शोरूम) और XM(S) की कीमत 7.35 लाख रूपये (एक्स शोरूम) रखी गयी है। दोनों नए वेरिएंट्स में ज्यादा फीचर्स के साथ XM(S) में सनरूफ का भी ऑप्शन दिया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स को लाने का उद्देश्य ग्राहकों को ज्यादा प्राथमिकता देने के साथ उन्हें ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी प्रोडक्ट उपलब्ध कराना है। ये नए वेरिएंट्स 1.2 लीटर के रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ मैन्युअल ट्रांसमिशन में आएंगे।
फीचर्स की बात करे तो Altroz XM स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फोल्डेबल ORVMs और साथ ही 16 इंच के व्हील्स उनके कवर के साथ दिए जा रहे हैं।
Tata Altroz XM(S) में सनरूफ के साथ तमाम फीचर्स XM trim की तरह ही है साथ ही Altroz के सभी वेरिएंट्स में चारों पावर विंडो और रिमोट कीलेस एंट्री वाले फीचर्स दिए जा रहे हैं। टाटा ने अपने बाकि Altroz के 1.2 लीटर पेट्रोल मैन्युअल इंजन वाले वेरिएंट्स में थोड़े बदलाव किए हैं जैसे XM+ S वेरिएंट में रिवर्स कैमरा, हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल और प्रीमियम डैशबोर्ड दिया जा रहा है। XT ट्रिम में आपको हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 16 इंच का हाईपरस्टाइल व्हील के साथ रियर डिफॉगर मिलेगा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.